Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में MCC हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप का हुआ समापन:खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण, प्रमाणपत्र भी दिए गए

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक सप्ताह तक चला MCC हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप गुरुवार को सम्पन्न हो गया। समापन समारोह में देश-विदेश के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र दिए गए और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचों ने उन्हें आगे की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया। कैंप के समापन अवसर पर श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास, भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर, विकेटकीपर कोच विनायक सामंत और क्रिकेट कोच ज्वाला सिंह मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां समझाई गईं। मेहनत और अनुशासन पर दिया जोर वसीम जाफर ने खिलाड़ियों से कहा कि लगातार अभ्यास, अनुशासन और धैर्य से ही बड़ा खिलाड़ी बना जा सकता है। वहीं विनायक सामंत ने खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ व्यवहार और जिम्मेदारी पर ध्यान देने की सलाह दी। MCC के डायरेक्टर ज्वाला सिंह ने कहा कि गोरखपुर में इस तरह का कैंप पहली बार आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों और अभिभावकों के सहयोग से इसे सफल बनाया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से जुड़े व्यावहारिक सुझाव भी दिए। कोच और टीम का रहा योगदान कैंप के संचालन में कोच धनंजय तोंडुलकर, निखिल बागल, अंकित पटेल, अभिषेक यादव और सुर्वे समेत अन्य स्टाफ की भूमिका रही। आयोजन में डॉ. विनय सक्सेना, राकेश कुमार, विक्रमादित्य गौड़, प्रतीक, सुजीत सिंह, आशीष सिंह और ऋषभ सिंह यादव का सहयोग मिला। मैनेजमेंट टीम में कृष्णपाल सिंह, आनंदपाल सिंह और शैलेन्द्र चौहान शामिल रहे। कई राज्यों और नेपाल से पहुंचे खिलाड़ी कैंप में नेपाल, पांडिचेरी, हैदराबाद और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी पहुंचे। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे कैंप के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। अभिभावकों ने भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित करने की मांग की। यह आयोजन गोरखपुर में क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात:अमेठी से ARO स्थानांतरण न करने और शुल्क असमानता पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    बलिया में 448 निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सम्मानित:सीडीओ ओजस्वी राज ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment