Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद के बेटे से जातिसूचक गाली-गलौज, AUDIO:सपा नेता पर छवि धूमिल करने का आरोप, बोले-आरोपी ने कार पर घूंसे मारे

    2 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में भाजपा सांसद अरुण सागर के बेटे अंकित सागर के साथ जातिसूचक गाली-गलौज और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है।इस घटना से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सांसद ने इस पूरे प्रकरण को अपनी और अपने परिवार की छवि धूमिल करने की साजिश बताया है और समाजवादी पार्टी के एक नेता सहित कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। दैनिक भास्कर वायरल आडियो की पुष्टि नही करता है । भाजपा सांसद अरुण सागर ने मीडिया को बताया कि यह घटना 27 अप्रैल की शाम को हुई थी।उनके बेटे अंकित सागर अपनी कार से जा रहे थे,तभी साउथ सिटी निवासी एक व्यक्ति अपनी कार से आवास के सामने निकला।आरोप है कि उस व्यक्ति ने बेटे की कार के बोनट पर घूंसे मारे और फिर अंकित सागर को जातिसूचक शब्द कहकर गाली-गलौज की। घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद ने पुलिस को सूचित किया।इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की गईं और एक सपा नेता ने लाइव आकर सांसद पर क्षत्रिय समाज को नीचा दिखाने का आरोप लगाया। शुक्रवार की शाम पार्टी कार्यालय में सांसद ने मीडिया से बात करते हुए एक ऑडियो सुनाया। उन्होंने दावा किया कि ऑडियो में गाली-गलौज करने वाले की आवाज कालोनी के रहने वाले आरोपी की है। सांसद के अनुसार, वायरल ऑडियो में आरोपी,सांसद के बेटे का नाम लेने के बजाय जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर रहा है और भद्दी गालियां दे रहा है।यह फोन उसने किसी अन्य व्यक्ति को किया था,जिसकी रिकॉर्डिंग सांसद तक पहुंची।ऑडियो में आरोपी यह भी कह रहा है कि घटना के बाद पुलिस उसके घर आई थी, लेकिन उसने पुलिस को गाली-गलौज कर भगा दिया और वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी। सांसद अरुण सागर ने सभी समाज के लोगों से अपील की है कि वे गलत तरीके से फैलाए जा रहे भ्रम में न आएं। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे एक दलित परिवार से आते हैं।सांसद ने कहा कि मेरे बेटे के साथ गाली-गलौज हुई और जातिसूचक शब्द बोले गए। धमकी भी दी गई लेकिन हमने उसके खिलाफ कोई एफआईआर नही लिखाई है। सांसद ने ये भी कहा कि एक व्यक्ति खुद को समाजवादी पार्टी का नेता बताते हैं ।उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर कई तरह के आरोप लगाए। जिसमे जमीन विवाद का भी कहा गया ।उन्होंने कहा कि मेरा कोई जमीन का विवाद नही है, न ही मेरा खनन का काम होता है।मेरे बेटे कभी किसी अधिकारी को फोन तक नही करते हैं, न कभी किसी आफिस में जाते हैं। ऐसे में सिर्फ मेरी छवि को धूमिल किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जो खुद को समाजवादी पार्टी का नेता बताकर मेरे खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं। उनके उपर कई मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में लोहिया पार्क बना स्पोर्ट्स हब:फीस देकर खेल सकेंगे टेनिस, स्केटिंग और बॉक्स क्रिकेट की जानिए टाइमिंग
    Next Article
    बंद मकान से 21 LPG गैस सिलेंडर बरामद:फर्रुखाबाद में आपूर्ति विभाग ने की छापेमारी, कालाबाजारी की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment