Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लोहिया पार्क बना स्पोर्ट्स हब:फीस देकर खेल सकेंगे टेनिस, स्केटिंग और बॉक्स क्रिकेट की जानिए टाइमिंग

    10 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क को अब स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया गया है। यहां शहरवासी स्केटिंग, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, पिकल बॉल और बॉक्स क्रिकेट जैसे खेलों का आनंद ले सकेंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सभी खेल सुविधाओं के लिए शुल्क और समय निर्धारित कर दिया है। एलडीए ने पार्क के गेट नंबर-3 के पास करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से ‘ऑक्सीजन स्पोर्ट्स एरिना’ विकसित किया है। इसी परिसर में प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क भी बनाया गया है, जिसका उद्घाटन पिछले महीने मुख्य सचिव एसपी गोयल ने किया था। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के मुताबिक, पहले यहां कृत्रिम वॉटर बॉडी थी, जिसमें भूगर्भ जल का इस्तेमाल होता था। इससे पानी की बर्बादी के साथ मच्छरों और बीमारियों का खतरा भी बना रहता था। अब उसी स्थान को खेल गतिविधियों के लिए विकसित किया गया है। करीब 4000 वर्गमीटर क्षेत्र में स्केटिंग रिंग तैयार की गई है, जबकि 4500 वर्गमीटर क्षेत्र अन्य खेलों के लिए विकसित किया गया है। एलडीए का दावा है कि यह लखनऊ का पहला और प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क है। पूरी टीम के हिसाब से तय हुआ शुल्क किस खेल का कितना शुल्क और समय
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में ट्रक-अर्टिगा भिड़े, 5 दर्शनार्थी घायल:अयोध्या से वाराणसी जा रहे थे, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर; झारखंड के रहने वाले
    Next Article
    सांसद के बेटे से जातिसूचक गाली-गलौज, AUDIO:सपा नेता पर छवि धूमिल करने का आरोप, बोले-आरोपी ने कार पर घूंसे मारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment