Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद-बेटे को धमकी देने वाला 9 दिन बाद भी-गिरफ्तार नहीं:शाहजहांपुर पुलिस के हाथ खाली, सरेंडर अर्जी के बावजूद कोर्ट नहीं पहुंचा आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में भाजपा सांसद अरुण सागर और उनके बेटे अंकित सागर को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ नीटू को पुलिस नौ दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी दी थी, लेकिन बुधवार को वह पेश नहीं हुआ। यह मामला 27 अप्रैल की रात का है, जब साउथ सिटी निवासी सांसद के बेटे अंकित सागर किसी काम से जा रहे थे। कॉलोनी के ही राघवेंद्र सिंह उर्फ नीटू ने उन्हें रास्ते में रोककर विवाद किया और उनकी कार के बोनट पर घूंसे मारे। अंकित के विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ जातिसूचक गाली-गलौज की। घटना के बाद जब सांसद अरुण सागर को आडियो क्लिप मिली तो उन्होंने भाजपा के पार्टी कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता की ।जिसमे उन्होंने आरोपी द्वारा की गई गाली-गलौज की आडियो क्लिप को सुनाया ।उसके बाद वह वायरल हो गई। जिसमे आरोपी खुद स्वीकार कर रहा है कि घटना के बाद उनके घर पुलिसकर्मी आए थे। अंकित सागर ने एफआईआर में आरोप लगाया था कि आरोपी ने गोली भी चलाई थी,हालांकि उन्हें लगी नहीं।साथ ही,उसने पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी थी।इस संबंध में सांसद के बेटे ने 3 मई को आरोपी कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। सांसद के पड़ोसी को भी आरोपी ने फोन करके सांसद, उनके बेटे और पूरे परिवार के लिए जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए धमकी दी थी।इस धमकी का एक ऑडियो भी सांसद तक पहुंचा था,जिसे उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडियाकर्मियों से साझा किया था।घटना को नौ दिन और एफआईआर दर्ज हुए तीन दिन बीत चुके हैं,लेकिन कोतवाली पुलिस आरोपी राघवेंद्र सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई थी और उसे बुधवार को सरेंडर होना था।पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो उसने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया,लेकिन आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने नहीं पहुंचा।पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है,जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है। वायरल आडियो में आरोपी ने खुद स्वीकार किया था कि उन पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज कर घर से भगा दिया था। यहां तक कि वर्दी उतरवाने की भी धमकी दी थी। उसके बाद भारी पुलिस बल उसके घर पहुंचा था। सांसद से लेकर उनके बेटे और पुलिस तक से अभद्रता करने वाले आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नही कर पाई है। चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के अनुभव मिश्रा ने युवा संसद में किया प्रभावित:केंद्रीय बजट 2026 पर शिक्षा, तकनीक, साइबर सुरक्षा पर रखे विचार
    Next Article
    8 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला:इटावा में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास-ससुर को मार डाला था, आजीवन कारावास हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment