Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला:इटावा में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास-ससुर को मार डाला था, आजीवन कारावास हुआ

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में साढ़े आठ साल पुराने दोहरे हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है। जमीन नाम न करने के विवाद में सास-ससुर की हत्या करने के मामले में बहू और उसके प्रेमी को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। जमीन विवाद बना हत्या की वजह इकदिल थाना क्षेत्र के गांव बिरारी में 15/16 अक्टूबर 2017 की रात यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। बैजनाथ और उनकी पत्नी राम बिटोली घर के आंगन में सो रहे थे, तभी रात में किसी भारी वस्तु से उनके सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों ने दोनों को मृत अवस्था में देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। बहू और प्रेमी पर लगा आरोप मृतक के भाई रामरतन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि बैजनाथ की पुत्रवधू रिम्पी उर्फ शिल्पी अपने प्रेमी धर्मेंद्र प्रजापति के साथ मिलकर जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। जमीन नाम न करने पर दोनों ने हत्या की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में रिम्पी, धर्मेंद्र और सच्चू श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सबूतों के आधार पर सजा, एक आरोपी बरी जांच के दौरान पुलिस ने रिम्पी और धर्मेंद्र को इकदिल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड और खून से सने कपड़े बरामद किए। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने ठोस साक्ष्य और गवाह पेश किए, जिसके आधार पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने रिम्पी और धर्मेंद्र को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं सच्चू श्रीवास्तव को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद-बेटे को धमकी देने वाला 9 दिन बाद भी-गिरफ्तार नहीं:शाहजहांपुर पुलिस के हाथ खाली, सरेंडर अर्जी के बावजूद कोर्ट नहीं पहुंचा आरोपी
    Next Article
    हरदोई में बाइक हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत:बिलग्राम रोड पर ससुराल से लौटते समय दूसरी बाइक से भिड़ंत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment