Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई के अनुभव मिश्रा ने युवा संसद में किया प्रभावित:केंद्रीय बजट 2026 पर शिक्षा, तकनीक, साइबर सुरक्षा पर रखे विचार

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिले के अनुभव मिश्रा ने लखनऊ स्थित विधानसभा मंडप में आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में अपने विचारों से सभी को प्रभावित किया। केंद्रीय बजट 2026 पर दिए गए उनके वक्तव्य को उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा। यह तीन दिवसीय युवा संसद कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से एक से तीन मई तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संयुक्त रूप से किया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभाशाली युवाओं ने हिस्सा लिया और देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। हरदोई जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सीएसएन कॉलेज के पूर्व छात्र अनुभव मिश्रा ने मंच से केंद्रीय बजट 2026 के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। अनुभव, अलीगंज ननखेरिया क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली निवासी पूर्व प्रधान अखिलेश मिश्रा के पुत्र हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष का बजट शिक्षा, तकनीक और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन क्षेत्रों में सर्वाधिक बजट आवंटन से यह स्पष्ट होता है कि सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध है। अनुभव के आत्मविश्वासपूर्ण और तथ्यपूर्ण प्रस्तुतीकरण ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी इस उपलब्धि पर कई लोगों ने सराहना व्यक्त की। उनकी सफलता पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. केके सिंह, प्रो. दीपक राय, जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा और अश्विनी मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तय रूटों पर बस चलाने के लिए दोबारा सर्वे:नोएडा में पहले फेज में 50 बसों का संचालन होना है, 15-15 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी
    Next Article
    सांसद-बेटे को धमकी देने वाला 9 दिन बाद भी-गिरफ्तार नहीं:शाहजहांपुर पुलिस के हाथ खाली, सरेंडर अर्जी के बावजूद कोर्ट नहीं पहुंचा आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment