Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीसी रोड के नीचे दबा दिए नाले के चैंबर:इंजीनियर की लापरवाही उजागर, निर्माण एजेंसी पर भी कार्रवाई की तैयारी

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में हाल ही में तैयार हुई सेंट जोंस-बोदला रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या सामने आने के बाद नगर निगम हरकत में आ गया है। चैंबरों को सड़क निर्माण के दौरान दबा दिए जाने से सेंट जोंस नाला चोक हो गया, जिसके चलते नई बनी सीसी रोड पर गंदा पानी भर गया और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय अवर अभियंता हरी ओम सिंह और सहायक अभियंता जी लेकर को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 4.57 करोड़ रुपये की लागत से बनी रोड यहां स्थिति तब और बिगड़ गई, जब दो महीने पहले 4.57 करोड़ रुपये की लागत से बनी सीसी रोड का लगभग आधा हिस्सा जलभराव की चपेट में आ गया। पिछले 2-3 दिनों से लगातार पानी भरने की समस्या बनी हुई थी। गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। सड़क निर्माण में ये बरती लापरवाही प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सड़क निर्माण के दौरान नाले के दो चैंबरों को ढक दिया गया, जिससे नाले की सफाई न होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई। इसके अलावा सड़क का स्तर पहले की तुलना में 2 से 3 इंच ऊंचा कर दिया गया, जिससे जल निकासी और प्रभावित हुई। नाले से जुड़े पाइपों में सिल्ट भर जाने से स्थिति और खराब हो गई। मौके पर पहुंची टीम नगर निगम की टीम दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। तत्काल राहत के तौर पर दो टैंकरों की मदद से पानी को निकलवाया गया, लेकिन स्थायी समाधान के लिए तकनीकी खामियों को दूर करना जरूरी बताया गया है। कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ है कि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने में जल्दबाजी की गई और नाले के चैंबरों को लेकर आवश्यक प्रावधान नहीं किए गए। यह चूक अब भारी पड़ रही है। गंदे पानी के बीच गुजर रहे थे लोग ज्ञात हो कि एमजी रोड स्थित सेंट जोंस चौराहा से बोदला रोड तक पहले भी जलभराव की समस्या रहती थी, जिससे हजारों लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता था। इसी समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने सीसी रोड निर्माण का निर्णय लिया था और दीप कंस्ट्रक्शन कंपनी को इसका ठेका दिया गया था। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान यदि निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त के सख्त निर्देश सेंट जोंस–बोदला रोड पर जलभराव की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यदि जांच में निर्माण एजेंसी या किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पुलिस करा रही पोस्टमार्टम
    Next Article
    भारत-नेपाल सीमा पर भारी मात्रा में मुद्रा जब्त:6 लोगों से नेपाली-भारतीय नोट बरामद, एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment