Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-नेपाल सीमा पर भारी मात्रा में मुद्रा जब्त:6 लोगों से नेपाली-भारतीय नोट बरामद, एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच के रूपईडीहा चेकपोस्ट पर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और रूपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान छह लोगों के पास से भारी मात्रा में नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद की गई। ये लोग भारतीय मुद्रा को नेपाली मुद्रा में बदलने का काम करते थे। तलाशी के दौरान इन लोगों के पास से 68 लाख नेपाली और 16 लाख 50 हजार रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त की गई। बरामदगी के समय ये लोग कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद जब्त की गई मुद्रा की सूचना आयकर विभाग को दी गई। रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश रावत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर, आरक्षी अभिषेक राय, अभिषेक सिंह, सुविन्द्र यादव, विकास प्रजापति और एसएसबी की टीम चेकपोस्ट पर आने-जाने वालों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के चलते इन छह लोगों को रोका गया। भारी मात्रा में मुद्रा बरामद होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि नेपाल के राजेंद्र सोनकर और प्रताप जायसवाल के साथ-साथ रूपईडीहा थाना क्षेत्र के विजय अग्रवाल, रामगोपाल, मोतीलाल और दीपक के पास से ये रुपये बरामद हुए हैं। ये सभी भारतीय मुद्रा को नेपाली मुद्रा में बदलकर नेपाल भेजने का काम करते थे। स्थानीय जांच एजेंसियां इन सभी लोगों से गहन पूछताछ कर रही हैं ताकि इस रैकेट के अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीसी रोड के नीचे दबा दिए नाले के चैंबर:इंजीनियर की लापरवाही उजागर, निर्माण एजेंसी पर भी कार्रवाई की तैयारी
    Next Article
    मऊ जंक्शन के विकास को ₹21 करोड़ स्वीकृत:सांसद राजीव राय के प्रयासों से मिली रफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment