Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूर्या चौहान की आज 13वीं श्रद्धांजलि सभा, 1000 पुलिसकर्मी तैनात:संवेदनशील इलाकों में ड्रोन उड़ रहे, हिंदू संगठनों के नेता पहुंचेंगे

    17 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड के 13वें दिन बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इस सभा में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के पहुंचकर श्रद्धाजंलि देंगे। इसी को देखते हुए पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया है। खोड़ा और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में करीब 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया- सुरक्षा को देखते हुए फोर्स को तैनात किया गया है। इनमें एक कंपनी रैपिड रिस्पांस फोर्स यानी RRF के जवान हैं। यहां 2 एसीपी और 5 थाना प्रभारी तैनात रहेंगे। बकरीद के दिन बुलाकर सूर्या के पेट में चाकू घोपा था बकरीद के दिन (28 मई) 17 साल के सूर्या की हत्या हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मारने से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। इसका CCTV भी सामने आया था। वहीं, आरोपी असद एनकाउंटर में मारा जा चुका है, जबकि अन्य 4 आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। इनमें असद के पिता नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) और सारिक हैं। आरोपी फरहान ने पुलिस को बताया- नवाब ने असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था। कहा था कि बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो। सभी ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौचंदी मेले से लौट रहे परिवार को स्कार्पियो ने रौंदा:6 लोगों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, आरोपी गाड़ी चालक हिरासत में
    Next Article
    गोरखपुर में अंडरवियर में मोबाइल छिपाने वाला गिड़गिड़ाया:रोते हुए बोला- पुलिस बनने का सपना था, क्रिमिनल बन गया, बदनामी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment