Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में अंडरवियर में मोबाइल छिपाने वाला गिड़गिड़ाया:रोते हुए बोला- पुलिस बनने का सपना था, क्रिमिनल बन गया, बदनामी होगी

    20 hours ago

    1

    0

    ‘सर मुझे माफ कर दीजिए…। पुलिस बनना चाहता था, लेकिन शार्टकट के चक्कर में क्रिमिनल बन गया। एक बार छोड़ दीजिए, फिर कभी कोई गलत काम नहीं करूंगा।’ ये बातें 23 साल के राम प्रकाश चौहान ने गोरखपुर में पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए कही। वह यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में क्वेश्चन पेपर का मोबाइल से फोटो खींचते हुए पकड़ा गया था। आरोपी बिहार का रहने वाला है। सोमवार को गोरखपुर के नीना थापा इंटर कॉलेज में सिपाही बनने के लिए दूसरी पाली की परीक्षा देने आया था। कॉलेज के गेट पर फाइव लेयर की चेकिंग को चकमा देते हुए एग्जाम रूम तक पहुंच गया था। पकड़े जाने पर वह पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोया। बार-बार माफी मांग रहा था। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को सूचना देकर उसे जेल भेज दिया। पुलिस उसके चचेरे भाई को पकड़ने के लिए बिहार रवाना हो गई है। चचेरे भाई के मोबाइल पर भेजनी थी पेपर की फोटो राम प्रकाश चौहान बिहार में नालंदा जिले के अस्थावा थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव का रहने वाला है। वह 12वीं तक पढ़ा है। उसने कई प्रतियोगी परीक्षाएंं दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। राम प्रकाश ने पूछताछ में बताया कि पुलिस का बहुत भौकाल होता है। इसलिए मैंने भी पुलिस बनने की तैयारी शुरू कर दी। रोज सुबह उठकर दौड़ की प्रैक्टिस करता था। घर पर पढ़ाई भी करता था। लेकिन पढ़ाई में थोड़ा कमजोर था। मेरा चचेरा बड़ा भाई भी प्रतियोगी परीक्षा देता है। वह पढ़ने में बहुत तेज है। उसके साथ बैठकर मैंने पुलिस परीक्षा में नकल करने का प्लान बनाया था। एक दिन पहले खरीदा था अंडरवियर राम प्रकाश बोला कि चचेरे भाई ने कहा था- रोज रोज प्रतियोगी परीक्षा नहीं होती है। इस बार किसी भी तरह परीक्षा पास करना है तो रिस्क लेना पड़ेगा। अगर किसी तरह एग्जाम रूम में मोबाइल लेकर एंट्री कर जाओ तो काम बन जाएगा। पेपर की फोटो खींचकर भेजना, यहां गूगल से देखकर आंसर तुरंत भेज दूंगा। यह बात मेरे दिमाग में घर कर गई। इसके बाद मैंने परीक्षा के एक दिन पहले 7 जून को एक नया अंडरवियर खरीदा, ताकि मोबाइल उसके अंदर छिप जाए। सेंटर पर चेकिंग देखकर डर गया था राम प्रकाश ने बताया- दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर तीन बजे स्टार्ट होना था। दो घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गया था। वहां गेट पर चेकिंग देखकर डर गया था। काफी देर तक बाहर खड़ा होकर देखता रहा। फिर किनारे जाकर अंडरवियर के अंदर अच्छे से एंड्रायड मोबाइल को छिपाया। जब खुद को तसल्ली हो गई, फिर गेट की तरफ गया। वहां मेरी अच्छे से चेकिंग हुई। लेकिन कोई दिक्कत नहीं हुई। इसके बाद लगा कि अब मेरा पुलिस बनने का सपना पूरा हो जाएगा। एग्जाम रूम में 25 मिनट तक पेपर देखता रहा। फिर जब सभी अभ्यर्थी अपने लिखने में जुट गए, तब मैंने धीरे से अंडरवियर से मोबाइल निकाला। पेपर के फोटो खींच लिए। लेकिन चचेरे भाई को वॉट्सएप करने से पहले ही पकड़ा गया। मां-बाप की बड़ी बदनामी होगी- गिड़गिड़ाकर बोला पुलिस के सामने राम प्रकाश रोने लगा। उसने कहा कि घर पर मां-बाप जानेंगे तो बड़ी बदनामी होगी। समाज में भी लोग भला बुरा कहेंगे। एक बार मुझे माफ कर दीजिए, फिर कभी गलत काम नहीं करूंगा। पिता किसान हैं। उनके लिए कुछ करना चाहता हूं। कक्ष निरीक्षक की तहरीर पर लिखी गई एफआईआर नीना थापा इंटर कॉलेज के कक्ष निरीक्षक प्रवेश प्रताप सिंह की शिकायत पर पकड़े गए अभ्यर्थी रामप्रकाश चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी समेत परीक्षा अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमे अभ्यर्थी के चचेरे भाई को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपी चचेरे भाई की तलाश में पुलिस की एक टीम बिहार भी रवाना हो गई है। जांच में सवाल उठे तो 2 दरोगा और 6 कांस्टेबल पर कार्रवाई फाइव लेयर की चेकिंग के बाद भी राम प्रकाश मोबाइल अंडरवियर में छिपाकर अंदर चला गया। इससे चेकिंग पर भी सवाल उठे। पुलिस अधिकारियों ने जांच कर डयूटी पर तैनात 2 सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार, चंद्रेश्वर यादव और 6 कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है। इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया- आरोपी अभ्यर्थी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। परीक्षा में चेकिंग के दौरान लापरवाही करने वाले 2 सब इंस्पेक्टर और 4 कांस्टेबल पर भी कार्रवाई की गई है। मामले की जांच एसपी नार्थ कर रहे हैं। विभागीय जांच के बाद आगे की कारवाई की जाएगी। सिपाही भर्ती के बारे में जानिए…. 32,679 कॉन्स्टेबल और समकक्ष पदों के लिए 31 दिसंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी हुआ था। 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन हुए। 29 लाख 45 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जांच के दौरान 60 हजार आवेदन निरस्त कर दिए गए। 28 लाख 85 हजार उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। लिखित परीक्षा 300 नंबर की होगी। 150 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल 2 नंबर का होगा। इस बार नेगेटिव मार्किंग व्यवस्था खत्म कर दी गई है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स ही फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। पुरुषों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में और महिलाओं को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके बाद फाइनल रिजल्ट घोषित होगा। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. सिपाही भर्ती: ट्रेन-बसों में खचाखच भीड़, पुलिस संभालने उतरी:एग्जाम देने जा रहे बाप-बेटी की मौत; 2.30 लाख ने परीक्षा छोड़ी यूपी में 32,679 पदों पर हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा का आज, मंगलवार को दूसरा दिन था। दो पालियों में 9,62,833 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था। लेकिन, करीब 2.30 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 7,32,731 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के बाद प्रयागराज, वाराणसी और बरेली के रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोडवेज बसें भी खचाखच भरी रहीं। भीड़ मैनेज करने के लिए पुलिस को उतरना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सूर्या चौहान की आज 13वीं श्रद्धांजलि सभा, 1000 पुलिसकर्मी तैनात:संवेदनशील इलाकों में ड्रोन उड़ रहे, हिंदू संगठनों के नेता पहुंचेंगे
    Next Article
    कानपुर में कल से आंधी-बारिश का अलर्ट:मंगलवार जून का सबसे गर्म दिन, तापमान 43.9 डिग्री पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment