Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौरव के बाद CJP के दीपके-रांका को लुकआउट नोटिस:मुंबई में गांधी जयंती पर बिना अनुमति प्रदर्शन का आरोप, केस भी दर्ज

    23 hours ago

    2

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका को गुरुवार को मुंबई पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। इन नेताओं पर गांधी जयंती के दिन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति रैली का केस भी दर्ज किया गया था। इससे पहले CJP नेता सौरव दास खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया। केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। यानी सौरव विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे। सरकार के मुताबिक, उनके पासपोर्ट में पिता के नाम का कॉलम खाली है। इसके अलावा जन्मस्थान, पढ़ाई और पते से जुड़ी जानकारियों में भी अंतर मिला है। सरकार ने कहा कि इन गड़बड़ियों का असर उनकी नागरिकता पर भी पड़ सकता है। 23 नवंबर को सौरव को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया था। उन्हें ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी में 'कॉकरोच मूवमेंट' पर बोलना था। इसके बाद 24 नवंबर को सौरव दास ने विदेश जाने से रोके जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। दास बोले- मुझे नोटिस की जानकारी नहीं दी गई दास के वकील अखिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा कि सौरव को लुकआउट नोटिस जारी होने या विदेश जाने से रोकने के बारे में पहले नहीं बताया गया था। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर नोटिस दिया गया। इससे पहले इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट में बैठने से रोक दिया था। वकील ने कोर्ट से लुकआउट नोटिस जारी करने की वजह बताने और उसकी कॉपी देने की मांग की। इस पर केंद्र ने कहा कि लुकआउट नोटिस की कॉपी नहीं दी जा सकती। हालांकि, अब दास को इसकी जानकारी है और वे इसे कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। सरकार बोली- पासपोर्ट रद्द नहीं किया गया, सिर्फ विदेश जाने से रोका केंद्र ने कोर्ट को बताया कि 23 नवंबर को शाम 7:32 बजे दास को नोटिस भेजा गया था। इसके 4 मिनट बाद उन्हें विदेश यात्रा न करने की सलाह दी गई। पासपोर्ट में मिली गड़बड़ियों पर जवाब देने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। सरकार ने कहा कि दास का पासपोर्ट रद्द नहीं किया गया है। उन्हें सिर्फ विदेश यात्रा न करने को कहा गया था। सौरव का आरोप- मेरा पासपोर्ट लीक किया गया सौरव ने बुधवार को X पर लिखा कि भाजपा समर्थक कुछ सोशल मीडिया हैंडल ने मेरा पासपोर्ट लीक कर दिया है। यह चिंता का विषय है। क्या विदेश मंत्रालय बताएगा कि नागरिकों के पासपोर्ट इस तरह लीक होना सामान्य बात है? क्या नए भारत में किसी की निजी जानकारी सार्वजनिक करना कानूनी कर दिया गया है? सौरव को ऑक्सफोर्ड ने कॉकरोच मूवमेंट पर बोलने के लिए बुलाया सौरव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके बताया था कि मुझे ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर बोलने के लिए यूके जाना था। 23 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर रात 1 बजे की फ्लाइट थी, लेकिन मुझे इसमें जाने नहीं दिया गया। इमिग्रेशन काउंटर पर रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि मुझे ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, LSE और एडिनबरा जैसे विश्वविद्यालयों से कॉकरोच मूवमेंट पर बात करने के इनवाइट किया गया था। हालांकि, आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, एक दिसंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में पैनल चर्चा होनी है। इसमें सौरव को शामिल होने के लिए बुलाया गया है। ऑक्सफोर्ड यूनियन स्वतंत्र रूप से चलने वाली डिबेटिंग सोसाइटी है। यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का हिस्सा नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया:कीमत करीब 208 करोड़ रुपए, इस मंदिर में किसी भक्त का सबसे बड़ा दान
    Next Article
    KWK 9: पूरी दुनिया है रवि किशन की फैन, पर वो खुद इस शख्स से हैं 'Obsessed', करण के शो में खोला राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment