Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिराज को बाहर रखने के फैसले पर कोटक बोले:5 दिन को ध्यान में रखकर चुनी टीम, वॉशिंगटन बेहतर विकल्प

    7 hours ago

    2

    0

    भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि टीम का चयन 5 दिन के मैच को ध्यान में रखकर किया गया है। टीम मैनेजमेंट को लगा कि यही बेस्ट प्लेइंग-11 है और सिराज को बाहर रखना गलत फैसला नहीं था। वॉशिंगटन को चुना, टॉप ऑर्डर में 4 लेफ्ट हैंडर थे कोटक ने वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल करने की वजह बताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर में 4 बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। इसी वजह से वॉशिंगटन को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि इस मैच के लिए भारत का बॉलिंग अटैक सबसे बेहतर है। कंबोज की रफ्तार ठीक, प्रसिद्ध का भी बचाव किया 126 से 130 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे अंशुल कंबोज को लेकर कोटक ने कहा कि गेंदबाज की गति तीसरे स्पेल में मायने रखती है और कंबोज की रफ्तार ठीक है। प्रसिद्ध कृष्णा को उन्होंने अटैकिंग गेंदबाज बताया। कोटक के मुताबिक, उनसे रन पड़ना स्वाभाविक है। विकेट मिलने पर तारीफ करना और रन पड़ने पर आलोचना करना सही नहीं है। न्यूजीलैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की, धूप से पिच जल्दी सूखी कोटक ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि मौसम साफ रहने और धूप निकलने से पिच की नमी उम्मीद से जल्दी सूख गई। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने परिस्थितियों को अच्छी तरह समझा और स्पिनर्स के खिलाफ जोखिम नहीं लिया। नई गेंद से गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिली। भारत ने 23 ओवर में न्यूजीलैंड को 60/4 पर रोक दिया था, लेकिन इसके बाद हेनरी निकोल्स (113*) और ग्लेन फिलिप्स (94*) ने पारी संभाली। न्यूजीलैंड पहले दिन का खेल खत्म होने तक 243/5 रन बना चुका था। ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड 243/5:हेनरी निकल्स का शतक, ग्लेन फिलिप्स की फिफ्टी; बुमराह को 3 विकेट न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पांच विकेट खोकर 243 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के शुरुआती 4 विकेट 52 रन पर और 5 विकेट 70 रन पर गिर गए थे। इसके बाद हेनरी निकल्स (113) और ग्लेन फिलिप्स (94) ने छठे विकेट की नाबाद साझेदारी में 173 रन जोड़ दिए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लॉर्ड्स में नेपाल-बांग्लादेश का टी-20 मुकाबला होगा:3 जून को मैच खेला जाएगा, इसी दिन मैदान पर टी-20 ब्लास्ट का मुकाबला भी
    Next Article
    महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत 4-1 से जीता:मलेशिया को हराया, डेब्यू मैच में गोल करने वाली पूजा प्लेयर ऑफ द मैच, चीन-जापान की भी विजयी शुरुआत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment