Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोरों में दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं ने मनाया विवाहोत्सव:हैदराबाद से आए 200 भक्तों ने वैदिक रीति से किया भव्य आयोजन

    3 hours ago

    1

    0

    कासगंज जनपद की तीर्थ नगरी सोरों शूकरक्षेत्र में भगवान वराह और माता लक्ष्मी का विवाहोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस विशेष धार्मिक आयोजन में दक्षिण भारत, विशेषकर हैदराबाद से लगभग 200 श्रद्धालु शामिल हुए। यह उत्सव टूर टाइम्स ट्रेवल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश और गणेश के निर्देशन में संपन्न हुआ। विवाहोत्सव को आचार्य राधा मनोहर दास और अन्य विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न कराया। इस अवसर पर कार्तिक, संतोष, राकेश, रमा देवी, मालती, कविता सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण था। विवाहोत्सव को और भव्य रूप देने का संकल्प लिया वराह मंदिर के सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने बताया कि यह श्रद्धालु समूह टूर टाइम्स ट्रेवल्स के माध्यम से सोरों पहुंचा था। श्रद्धालुओं ने इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए इस स्थल की जानकारी प्राप्त की और मंदिर प्रशासन से संपर्क कर आयोजन को साकार किया। उन्होंने यह भी बताया कि श्रद्धालुओं ने हर वर्ष इसी माह में आकर विवाहोत्सव को और भव्य रूप देने का संकल्प लिया है। ऐसे आयोजनों से सोरों धाम की धार्मिक महत्ता बढ़ने और देशभर से श्रद्धालुओं के आकर्षित होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडिन कफ सिरप मामले में फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क:कोर्ट के आदेश पर सोनभद्र पुलिस ने की कार्रवाई, चल संपत्ति चिह्नित
    Next Article
    महोबा में 'लव जिहाद' के खिलाफ जन-जागरण अभियान शुरू:17 अप्रैल को होगी महापंचायत, हजारों महिलाएं होंगी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment