Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट-:इंग्लैंड के फुटबॉल वर्ल्डकप बेस कैंप के पास फायरिंग, 9 घायल; ब्राजील के वेस्ली चोट के चलते बाहर

    7 hours ago

    2

    0

    फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 से कुछ दिन पहले अमेरिका के कैनसस सिटी में इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास गोलीबारी हुई। इसमें 9 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया और मामले की जांच जारी है। इंग्लैंड की नेशनल टीम अभी कैनसस सिटी नहीं पहुंची है। टीम बुधवार को ऑरलैंडो में कोस्टारिका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। फिर अपने बेस कैंप पहुंचेगी। इंग्लैंड फुटबॉल एसोसिएशन ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इंग्लैंड 17 जून से अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा। टीम ग्रुप L में क्रोएशिया, घाना और पनामा के साथ है। कप्तान हैरी केन की अगुआई वाली टीम 1966 के बाद दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश करेगी। स्पोर्ट्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… वेस्ली की जगह मिडफील्डर एंडरसन को ब्राजीत टीम में मौका फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले पांच बार की चैंपियन ब्राजील टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के स्टार डिफेंडर और एकमात्र स्पेशलिस्ट राइट-बैक वेस्ली जांघ की चोट के कारण वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं। ब्राजीलियन फुटबॉल कनफेडरेशन (CBF) ने रविवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। हेड कोच कार्लो एंसेलोटी ने वेस्ली की जगह अटलांटा के मिडफील्डर एडरसन को टीम में शामिल किया है। वेस्ली को शनिवार को मिस्र के खिलाफ खेले गए एक फ्रेंडली मैच के दौरान चोट लगी थी। इस मैच में ब्राजील ने 2-1 से जीत दर्ज की थी, लेकिन टीम के मुख्य खिलाड़ी की चोट ने उसकी तैयारियों को प्रभावित किया है। एंडरसन सोमवार को अमेरिका में टीम के साथ जुड़ेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ टेस्ट-तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होगा:अफगानिस्तान पर फॉलोऑन का खतरा, 113 रन पर 5 विकेट गंवाए; भारत 451 रन आगे
    Next Article
    ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश सीरीज से ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श बाहर:हेड को पर्सनल लीव मिली, मार्श टखने की चोट से परेशान; जोश इंग्लिस करेंगे कप्तानी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment