Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुप्रीम कोर्ट बोला- बच्चे माता-पिता के संपत्ति या खिलौने नहीं:मां से अलग नहीं होंगे, पिता मिल सकेंगे; मद्रास हाईकोर्ट का फैसला पलटा

    16 hours ago

    2

    0

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक सुनवाई के दौरान कहा कि बच्चे माता-पिता की प्रॉपर्टी या खिलौने नहीं हैं। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की बेंच ने कहा किसी नाबालिग का गार्जियन तय करते समय कोर्ट के लिए सबसे बड़ी चीज उसका कल्याण है। तलाकशुदा दंपती के दो बेटों की कस्टडी से जुड़े मामले में कोर्ट ने बच्चों को मां से अलग करने से इनकार कर दिया। दोनों बच्चे मई 2014 से लगातार मां के साथ रह रहे हैं। कोर्ट ने पिता को हर महीने 2 दिन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बच्चों से मिलने की इजाजत दी है। मुलाकात मदुरै के गांधी म्यूजियम में होगी। मद्रास हाईकोर्ट ने कस्टडी पिता को दी थी यह मामला दो बेटों की मां की अपील से जुड़ा था। दोनों की उम्र अब 16 और 14 साल है। महिला ने मद्रास हाईकोर्ट के अक्टूबर 2024 के आदेश को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा था, जिसमें बेटों की कस्टडी पिता को देने का फैसला हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के सामने सवाल था कि क्या लगातार मां के साथ रह रहे बच्चों की कस्टडी पिता को दी जानी चाहिए। पिता बच्चों के प्राकृतिक अभिभावक हैं। बेंच ने बताया कि बच्चों के माता-पिता की शादी अगस्त 2009 में हुई थी। उनके 2 बेटों का जन्म जुलाई 2010 और मई 2012 में हुआ। विवाद के बाद 4 मामले दर्ज हुए। पिता ने तलाक का केस भी दायर किया था। क्रूरता के आधार पर विवाह खत्म करते हुए तलाक मंजूर किया गया। दोनों पक्ष 2014 से अलग रह रहे हैं। उनका विवाह 2018 में खत्म हो गया था। बच्चों ने मां के साथ रहने की इच्छा जताई थी सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों और बच्चों से बातचीत की। कोर्ट ने कहा कि दोनों बच्चों ने मां के साथ रहने की अपनी इच्छा साफ तौर पर जाहिर की है। बेंच ने कहा कि तलाक के बाद मां ने अकेले बच्चों की परवरिश की। मां उनकी पढ़ाई का ध्यान रख रही हैं। कोर्ट ने कहा कि जब माता-पिता की मांगें एक-दूसरे से टकराती हैं, तब सिर्फ कानूनी नजरिए से फैसला नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों में फैसले के लिए मानवीय पहलू भी जरूरी होते हैं। पिता को हर महीने दो और त्योहारों पर मिल सकेंगे कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के निर्देश के अनुसार पिता को हर महीने के दूसरे शनिवार और रविवार को बच्चों से मिलने की इजाजत दी। इसके अलावा पिता पोंगल और छमाही छुट्टियों में भी बच्चों से मिल सकेंगे। यह मुलाकात मां के रहने की जगह या मदुरै के गांधी म्यूजियम में हो सकती है। पिता को फोन या वॉट्सऐप मैसेज से मां को पहले जानकारी देनी होगी। कोर्ट ने कहा कि मां के कहने पर पिता बच्चों की आगे की पढ़ाई का खर्च साझा करने के लिए तैयार रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेना-सीएपीएफ के वाट्सएप ग्रुप में घुसे पाकिस्तानी जासूस:13-14 ग्रुप में चैट और डॉक्यूमेंट देखते रहे, अब पूरे सिस्टम का ऑडिट होगा
    Next Article
    बिसलेरी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी:दावा- कंपनी के पानी में कैंसरकारी तत्व; सभी ब्रांड्स के पानी की जांच होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment