Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेना-सीएपीएफ के वाट्सएप ग्रुप में घुसे पाकिस्तानी जासूस:13-14 ग्रुप में चैट और डॉक्यूमेंट देखते रहे, अब पूरे सिस्टम का ऑडिट होगा

    16 hours ago

    2

    0

    सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को पाकिस्तानी हैंडलरों की साइबर जासूसी की कोशिश पकड़ी। ये लोग डिफेंस, पैरामिलिट्री और डिफेंस-सिविलियन अधिकारियों के निजी व्हाट्सएप ग्रुप में घुसे थे। अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स ने करीब 13-14 निजी ग्रुप में घुसपैठ की। एजेंसियों ने इस खतरे को संवेदनशील सुरक्षा ड्यूटी कर रहे अधिकारियों के खिलाफ लक्षित साइबर जासूसी अभियान बताया है। इसके बाद इन ग्रुप और दूसरे सोशल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म का ऑडिट कराने और उन्हें साफ करने के आदेश दिए गए हैं। यानी अनजान सदस्यों को हटाने कहा है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई आधिकारिक या गोपनीय जानकारी और डेटा साझा नहीं करने का निर्देश दिया गया है। भारतीय नंबर हैक करके साइलेंट मेंबर्स की तरह जुड़े अधिकारियों के अनुसार, इन जासूसों ने किसी नकली या हैक किए गए भारतीय मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया। ये नंबर ग्रुप में ‘साइलेंट मेंबर्स’ की तरह जुड़े रहे। वे ग्रुप में होने वाली बातचीत और साझा किए जा रहे दस्तावेजों पर नजर रखते थे। पहचाने गए ग्रुप के अलावा, एक सामान्य एडवाइजरी भी जारी की गई है। निर्देश दिया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई आधिकारिक या गोपनीय जानकारी और डेटा साझा न किया जाए। DRDO वैज्ञानिक बनकर ग्रुप में घुसा था जासूस पिछले दिनों अधिकारियों ने बताया था कि एजेंसियों ने एक PIO को पकड़ा था। वह डिफेंस-सिविलियन अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में DRDO की वैज्ञानिक ‘सोनिया’ बनकर शामिल हुआ था। आशंका है कि इस ग्रुप में कुछ संवेदनशील जानकारी पैसे के बदले साझा की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग करने की तैयारी:9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा, देश में अब तक 6 राज्यों का नाम बदला
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- बच्चे माता-पिता के संपत्ति या खिलौने नहीं:मां से अलग नहीं होंगे, पिता मिल सकेंगे; मद्रास हाईकोर्ट का फैसला पलटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment