Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिसलेरी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी:दावा- कंपनी के पानी में कैंसरकारी तत्व; सभी ब्रांड्स के पानी की जांच होगी

    1 day ago

    2

    0

    देश के बड़े पैकेज्ड वॉटर ब्रांड बिसलेरी के एक सैंपल में तय मानकों से ज्यादा रासायनिक तत्व मिलने के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी है। यह सैंपल जांच में असुरक्षित पाया गया। बिसलेरी इंटरनेशनल ने सोमवार को अपने उत्पाद को पीने के लिए सुरक्षित बताया। कंपनी ने कहा कि वह इस मामले में FSSAI के साथ पूरा सहयोग करेगी। इस बीच FSSAI ने दूसरे बड़े ब्रांड्स के पानी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं। FSSAI ने कहा है कि जांच में पानी के सैंपल तय मानकों पर खरे नहीं उतरे या नियमों का उल्लंघन मिला, तो कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित मिला FSSAI के मुताबिक, कंपनी से पानी (मिनरल वाटर के अलावा) का सैंपल लिया गया था। लैब जांच में यह तय मानकों के मुताबिक नहीं मिला। इसमें ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के अनुरूप नहीं थी। इसके बाद इसे खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत असुरक्षित माना गया। कंपनी की अपील के बाद इस सैंपल को दोबारा जांच के लिए रेफरल फूड लैब भेजा गया। वहां भी जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) पाए गए। लैब ने सैंपल को असुरक्षित बताया। इसके बाद FSSAI ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी। सूत्रों के मुताबिक, FSSAI के अधिकारियों ने पैकेज्ड पानी बनाने और बेचने वाली कंपनियों के ठिकानों का निरीक्षण किया है। यहां से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। FSSAI का कहना है कि यह अभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। जांच में गड़बड़ी मिलने या नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिसलेरी ने कहा- नोटिस नहीं मिला बिसलेरी के मुताबिक, उसे अब तक ईमेल या हार्ड कॉपी के जरिए कोई नोटिस नहीं मिला है। कंपनी ने कहा कि वह बताए गए नोटिस को तलाश नहीं पाई है। बिसलेरी ने कहा कि पानी की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है। कंपनी के मुताबिक, पानी तैयार करने की 10 चरणों वाली प्रक्रिया में 90 से ज्यादा बार गुणवत्ता की जांच की जाती है। 14 महीने पुराने मामले में हुई कार्रवाई बिसलेरी के मुताबिक, मामला सितंबर 2025 में गोवा स्थित उसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है। 30 सितंबर 2025 को FSSAI ने प्लांट से पानी के 6 सैंपल लिए थे। शुरुआती जांच में 5 सैंपल तय मानकों पर खरे उतरे, जबकि छठे सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली। इसकी निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है। कंपनी ने 22 नवंबर 2025 को जांच के खिलाफ अपील की। इसके बाद FSSAI ने सैंपल को दोबारा जांच के लिए रेफरल लैब भेजा। बिसलेरी के मुताबिक, इस लैब ने ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर पाई, लेकिन PAHs की मौजूदगी भी बताई। ब्रोमेट और PAHs खतरनाक क्यों हैं? आम उपभोक्ता के लिए ध्यान रखने वाली बातें गूगल पर ट्रेड कर रहा बिसलेरी
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- बच्चे माता-पिता के संपत्ति या खिलौने नहीं:मां से अलग नहीं होंगे, पिता मिल सकेंगे; मद्रास हाईकोर्ट का फैसला पलटा
    Next Article
    थाने में पुलिसकर्मियों को चाकू मारने वाले का एनकाउंटर:दिल्ली पुलिस ने 8 राउंड फायर किए; चाकूबाजी के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment