Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने में पुलिसकर्मियों को चाकू मारने वाले का एनकाउंटर:दिल्ली पुलिस ने 8 राउंड फायर किए; चाकूबाजी के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया था

    17 hours ago

    2

    0

    दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों को चाकू मारनेवाले का सोमवार शाम एनकाउंटर कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने उस पर 8 गोलियां दागीं। घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया है। पारिवारिक विवाद के मामले में जामा मस्जिद थाने में आरोपी नबील को पूछताछ के लिए लाया गया था। जहां अचानक उसने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में 9 जवान घायल हो गए। थाने में हमले के बाद नबील एक बाइक लेकर फरार हो गया था। चाकू छिपाकर लाया, जवानों के चेहरे और गले पर वार किए पुलिस के मुताबिक नबील दोपहर 2:30 बजे थाने पहुंचा। उसने चाकू छिपाकर रखा था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिसकर्मियों के गले और चेहरे पर वार किए और भाग गया। थाने में मौजूद सब-इंस्पेक्टर अजय और अरविंद, हेड कांस्टेबल हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ASI श्री कृष्ण और हेड कांस्टेबल बलजीत को भी चोटें आईं। चितली कब्र इलाके में जब पुलिस की टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो नबील ने फिर से चाकू से हमला कर दिया। इसमें कांस्टेबल अंकित, जयंत, लोकेश और परमिंदर घायल हो गए। इसके बाद पुलिस एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। हमले में घायल 9 पुलिसकर्मियों में तीन की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। मां-बहन से मारपीट करता था नबील DCP सेंट्रल रोहित राजभर के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे, नबील की मां और बहन जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि नबील उन्हें परेशान करता है। मारपीट करता है। उन्होंने पुलिस से उसे बुलाकर समझाने (काउंसलिंग करने) के लिए कहा। इसके बाद सब-इंस्पेक्टर अजय ने उसे पुलिस स्टेशन बुलाया। नबील के खिलाफ 2022 में दरियागंज पुलिस स्टेशन में पहले से एक केस दर्ज है। अब उसके खिलाफ जामा मस्जिद और चांदनी महल थानों में भी केस दर्ज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिसलेरी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी:दावा- कंपनी के पानी में कैंसरकारी तत्व; सभी ब्रांड्स के पानी की जांच होगी
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- प्रदूषण के लिए सिर्फ दिल्ली दोषी नहीं:यहां सिर्फ BS6 गाड़ियां चलें; कोर्ट ने प्रदूषण को रोकने 5 साल का प्लान भी मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment