Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पेन का लगातार 44 मैच न हारने का सफर थमा:इंग्लैंड ने 3-2 से हराया; केन, कोंसा और व्हाइट ने गोल किए

    3 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड ने रविवार को मैड्रिड में खेले गए नेशंस लीग के मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन स्पेन को 3-2 से हरा दिया। इस हार के साथ स्पेन का लगातार 44 कॉम्पिटिटिव मैचों में अजेय रहने का रिकॉर्ड टूट गया। टीम को आखिरी बार मार्च 2023 में किसी कॉम्पिटिटिव मैच में हार मिली थी। फ्रेंडली मुकाबलों को शामिल करें तो स्पेन लगातार 43 मैचों से अजेय था। ग्रुप A3 के इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से हैरी केन, एजरी कोंसा और बेन व्हाइट ने गोल किए। वहीं, स्पेन के लिए मिकाएल ओयारजबाल और निको विलियम्स ने गोल दागे। इस जीत के साथ इंग्लैंड ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया और मार्च में होने वाले क्वार्टर फाइनल के लिए सीडेड टीम बन गया। दोनों टीमें पहले ही अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी थीं। पहले हाफ के आखिरी मिनट में केन ने पेनल्टी से गोल किया एटलेटिको मैड्रिड के मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में इंग्लैंड ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। गोलकीपर उनाई सिमोन ने जूड बेलिंगहैम का शानदार शॉट रोककर स्पेन को शुरुआती झटका लगने से बचाया। एंथनी गॉर्डन का शॉट भी डिफेंडर्स ने ब्लॉक कर दिया। पहले हाफ के आखिरी मिनट में स्पेन के डिफेंडर पाउ कुबार्सी ने पेनल्टी एरिया में हैरी केन को गिरा दिया। रेफरी ने इंग्लैंड को पेनल्टी दी। केन ने इसे गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में 4 मिनट में इंग्लैंड ने दागे 2 गोल स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने हाफ टाइम में तीन बदलाव किए। उन्होंने पेड्री और फर्मिन लोपेज को मैदान पर उतारा, लेकिन इंग्लैंड ने दूसरे हाफ में तेजी से दो गोल कर दिए। 53वां मिनट: डेक्लन राइस के कॉर्नर पर एजरी कोंसा ने हेडर से गोल किया। इंग्लैंड की बढ़त 2-0 हो गई। 57वां मिनट: हैरी केन और जूड बेलिंगहैम के तालमेल के बाद बेन व्हाइट ने तीसरा गोल दागा। इंग्लैंड 3-0 से आगे हो गया। रेड कार्ड के बाद स्पेन ने 2 गोल किए तीन गोल से पिछड़ने के बाद स्पेन ने वापसी की कोशिश की। इसी दौरान इंग्लैंड के मिडफील्डर इलियट एंडरसन ने पेनल्टी एरिया में लामिन यामल को फाउल कर दिया। रेफरी ने एंडरसन को रेड कार्ड दिखाया। इसके बाद इंग्लैंड को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। मिकाएल ओयारजबाल ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्पेन का खाता खोला। इसके बाद एंथनी गॉर्डन की गलती का फायदा उठाते हुए यामल ने निको विलियम्स को पास दिया। विलियम्स का शॉट पोस्ट से टकराकर गोल में चला गया। स्कोर 3-2 हो गया। स्पेन ने बराबरी के लिए लगातार हमले किए, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर जेम्स ट्रैफर्ड ने यामल और मार्क कुकुरेला के शॉट रोक दिए। इस मैच में ट्रैफर्ड को जॉर्डन पिकफोर्ड की जगह मौका मिला था। ट्यूशेल बोले- टीम ने मैदान पर अपना सब कुछ दिया इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने आईटीवी से कहा, 'हमने मैदान पर अपना सब कुछ दिया। हम निडर होकर खेले। टीम का जज्बा, एनर्जी और फुटबॉल की क्वालिटी सबसे ऊंचे स्तर पर थी।' इंग्लैंड के मिडफील्डर डेक्लन राइस ने कहा, 'हमें पता था कि हम आज रात उन्हें हराने जा रहे हैं। क्रोएशिया के खिलाफ पिछले मैच के बाद मैनेजर का संदेश काफी सकारात्मक था। शुरुआती 10 मिनट हमारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ खेल था।' वहीं, स्पेन के स्ट्राइकर मिकाएल ओयारजबाल ने कहा, 'दूसरे हाफ की शुरुआत में दो गोल खाना अफसोसजनक रहा। हालांकि, टीम ने हार नहीं मानी और लगातार कोशिश करती रही। हम बराबरी नहीं कर सके। इसका श्रेय इंग्लैंड के गोलकीपर को भी जाता है।' यूरो 2024 फाइनल की हार का हिसाब बराबर इंग्लैंड की यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि स्पेन ने यूरो 2024 के फाइनल में उसे हराकर खिताब जीता था। इसके बाद स्पेन ने इस साल दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया, जबकि इंग्लैंड तीसरे स्थान पर रहा। अब दोनों टीमें नेशंस लीग के अगले राउंड में पहुंच चुकी हैं। ग्रुप में टॉप रहने के कारण इंग्लैंड को मार्च में होने वाले क्वार्टर फाइनल के ड्रॉ में सीडिंग मिलेगी। --------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 5 साल में भारत में 2 बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट:2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली, बांग्लादेश के साथ 2031 वनडे वर्ल्ड कप होस्ट करेगा भारत अगले पांच साल में दो बड़े ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। 2031 वनडे वर्ल्ड कप भारत और बांग्लादेश मिलकर होस्ट करेंगे। ICC ने रविवार को 2035 तक के पुरुषों के बड़े टूर्नामेंट का कैलेंडर जारी किया। बोर्ड ने लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 के क्वालिफाइंग मुकाबलों के लिए मेजबान देशों और तारीखों का भी ऐलान किया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलमान ने कनिका मान को दी चेतावनी:बिग बॉस में बोले- मेरे सामने आवाज ऊंची मत करो, लव और स्काउट को भी लगाई फटकार
    Next Article
    5 साल में भारत में 2 बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट:2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली, बांग्लादेश के साथ 2031 वनडे वर्ल्ड कप होस्ट करेगा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment