Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 साल में भारत में 2 बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट:2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली, बांग्लादेश के साथ 2031 वनडे वर्ल्ड कप होस्ट करेगा

    15 hours ago

    1

    0

    भारत अगले पांच साल में दो बड़े ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। 2031 वनडे वर्ल्ड कप भारत और बांग्लादेश मिलकर होस्ट करेंगे। ICC ने रविवार को 2035 तक के पुरुषों के बड़े टूर्नामेंट का कैलेंडर जारी किया। बोर्ड ने लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 के क्वालिफाइंग मुकाबलों के लिए मेजबान देशों और तारीखों का भी ऐलान किया। पुरुषों का क्वालिफायर 5 से 13 फरवरी 2028 तक बांग्लादेश में होगा। महिलाओं का टूर्नामेंट 26 फरवरी से 5 मार्च तक अमेरिका में खेला जाएगा। इन मुकाबलों के जरिए ओलिंपिक में जगह बनाने वाली आखिरी टीमें तय होंगी। WTC का फाइनल 2029 और 2031 इंग्लैंड में ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2029 और 2031 के फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को दी है। 2029 का फाइनल 8 से 12 जून और 2031 का मुकाबला 12 से 16 जून तक खेला जाएगा। 2033 और 2035 के फाइनल की तारीखें भी तय कर दी गई हैं, लेकिन उनके मेजबान देश का ऐलान बाकी है। दोनों फाइनल जून में होंगे। WTC में टीमें दो साल में अलग-अलग देशों के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलती हैं। पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें फाइनल में पहुंचती हैं। 2030 का टी-20 वर्ल्ड कप तीन देशों में 2030 का टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 4 जुलाई से 4 अगस्त तक होगा। 2032 और 2034 में भी टी-20 वर्ल्ड कप होंगे। 2032 का आयोजन 14 अक्टूबर से 14 नवंबर और 2034 का टूर्नामेंट 6 जुलाई से 6 अगस्त तक खेला जाएगा। इसी तरह 2033 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2035 में वनडे वर्ल्ड कप भी होगा। 2028 ओलिंपिक में क्रिकेट की वापसी क्रिकेट 128 साल बाद ओलिंपिक में वापसी करेगा। इससे पहले यह खेल 1900 के पेरिस ओलिंपिक में शामिल था। उस समय ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच सिर्फ एक मुकाबला हुआ था। अब लॉस एंजिलिस में 2028 में होने वाले ओलिंपिक में पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में टी-20 क्रिकेट खेला जाएगा। दोनों टूर्नामेंट में 8-8 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। इस तरह ग्रुप स्टेज में कुल 12 मुकाबले होंगे। दोनों ग्रुप की टॉप टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारत 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीता, 5वें मैच में 22 रन से हराया भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की है। पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला टीम ने 22 रन से जीत लिया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में आखिरी बार 2019 में 4-1 से सीरीज जीती थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पेन का लगातार 44 मैच न हारने का सफर थमा:इंग्लैंड ने 3-2 से हराया; केन, कोंसा और व्हाइट ने गोल किए
    Next Article
    टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड:सचिन से पीछे रह गए विराट और रोहित; गंभीर की कोचिंग में पहली विदेशी वनडे सीरीज जीती

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment