Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपाइयों ने निषाद राज, महर्षि कश्यप जयंती मनाई:जिलाध्यक्ष ने आराध्यों के मार्गदर्शन पर सामाजिक समरसता का आह्वान किया

    6 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को महाराजा निषाद राज और महर्षि कश्यप की जयंती मनाई। यह समारोह सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों आराध्यों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद जिला महासचिव आरिफ हबीब ने एक गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें उपस्थित लोगों को अपने विचार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महाराजा गुह्यराज निषाद और महर्षि कश्यप का जीवन निस्वार्थ भक्ति, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने आराध्यों के मार्गदर्शन पर चलकर सामाजिक समरसता का निर्माण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता तूफानी निषाद, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, वरिष्ठ नेता राजकुमार बिंद, मालती निषाद, रामकेश बिंद, रमेश बिंद, मदभारत बिंद और धीरज बिंद ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। जयंती समारोह में केशजीत यादव, श्रवण जायसवाल, ज़िला सचिव गुलाब यादव, संतोष मौर्य मुन्ना, अजय मौर्य, अजय त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, कमाल आज़मी, दीपक विश्वकर्मा, जिलानी खान, डॉ नासिर खान, रवि यादव, धर्मेंद्र सोनकर, संदीप बिंद, प्रभावती बिंद, मालती देवी निषाद, दिलीप प्रजापति, आनंद गुप्ता, विजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, निजामुद्दीन, विकास यादव, डॉ दशरथ यादव, इंद्रसेन यादव, प्रदीप पाल और उमेश यादव सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में फर्जी लूट का खुलासा:कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ में लिवइन में रह रही युवती की मौत:भाई बोला- पार्टनर बेल्ट और चाकू से मारता था, आज मर्डर कर चौकी पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment