Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लिवइन में रह रही युवती की मौत:भाई बोला- पार्टनर बेल्ट और चाकू से मारता था, आज मर्डर कर चौकी पहुंचा

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में लिवइन में रह रही युवती की मौत हो गई। युवती के भाई का आरोप है कि बहन के पार्टनर ने ही उसकी हत्या की। उसके बाद पुलिस चौकी जाकर बताया कि मैंने अपनी औरत की हत्या कर दी है। वह बेल्ट और चाकू से मारता था। बहन के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। आज उसने हत्या कर दी। मामला मदेयगंज इलाके का रविवार का है। मृतका की पहचान अलिशा बानो (20) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से तालकटोरा थाना क्षेत्र की जनतानगरी की थी। उसका प्रेमी अयान उसे लेकर मदेयगंज इलाके में किराये के कमरे में रह रहा था। मृतका के भाई मोहम्मद वसीम ने बताया कि अयान की मां ने कहा था कि 2 महीने में इसे मार डालेंगे। आज वही किया। मामले में पुलिस ने कहा कि आत्महत्या की शिकायत मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद तय होगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। 3 तस्वीरें- ‘पुलिस ने बहन की मौत की जानकारी दी’ मृतका के भाई वसीम ने बताया- सुबह मदेयगंज पुलिस चौकी से दरोगा का फोन आया कि तुम्हारी बहन की मौत हो गई है। आकर डेडबॉडी देख लो। हम लोग जब पहुंचे तो देखा कि बहन के शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं, अयान (बहन का प्रेमी) चौकी पहुंच चुका था। उसने वहां जाकर बताया कि मैं अपनी औरत की हत्या करके आया हूं। कानपुर में शादी की, वहां से भगा लाया था भाई वसीम ने बताया- करीब डेढ़ साल पहले अलिशा की शादी कानपुर में कराई थी। उसके बाद इन लोगों (अलिशा और अयान) की इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती हो गई। उसी पर दोनों बातचीत करते थे। करीब 5 महीने पहले अयान कानपुर से मेरी बहन अलिशा को लखनऊ लेकर चला आया। यहां दोनों बिना निकाह किए रह रहे थे। अयान की मां ने कहा था कि अगर तुम्हारी बहन की शादी हुई तो उसे मार डालेंगे। आज उसने वही करके दिखा दिया। मेरी मां ने लिखित तहरीर चौकी में दी है। पुलिस कह रही है कि कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस बोली- आत्महत्या है, जांच जारी मदेयगंज इंस्पेक्टर अंजनी सिंह ने बताया- युवती की आत्महत्या की शिकायत मिली है। शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। सुबह 7:15 बजे मदेयगंज थाने में पारा थाना क्षेत्र के तेजीखेड़ा के अयान खान अपनी मां नूरी खान के साथ आया। उसने बताया कि अपनी पत्नी अलिशा के साथ किराये के कमरे में रहता है। पत्नी अलिशा ने सुबह 4 बजे कमरे में आत्महत्या कर ली। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- बेटी के तलाक पर रिटायर्ड जज पिता ने ढोल-नगाड़े बजवाए : परिवार ने जमकर डांस किया; 8 साल पहले मेजर से हुई थी शादी मेरठ में शनिवार को तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक परिवार ने तलाक के बाद बेटी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ढोल की थाप पर लोग कोर्ट से घर तक नाचते-गाते नजर आए। मिठाइयां बांटी गईं। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपाइयों ने निषाद राज, महर्षि कश्यप जयंती मनाई:जिलाध्यक्ष ने आराध्यों के मार्गदर्शन पर सामाजिक समरसता का आह्वान किया
    Next Article
    नकुड़ सीट पर मुकेश चौधरी या धर्मसिंह हैं मजबूत:सपा से साहिल खान, साजिद चौधरी या फरहाद पहली पसंद; कांग्रेस से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment