Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में खेत से युवक-महिला के सड़े-गले शव मिले:प्रेम संबंध के चलते जहर खाकर आत्महत्या की आशंका, 8 दिन पुराना शव

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन में एक खेत से युवक और महिला के सड़े-गले शव बरामद हुए। दोनों शव करीब 8 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। वहीं मौके से जहर से जुड़ी सामग्री मिलने के बाद पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि हर एंगल से जांच जारी है। मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के इटौरा का है। जानकारी के अनुसार, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में इटौरा से काशीरामपुर रोड के पास खेत में एक किसान कूड़ा पलटने गया था। इसी दौरान उसे तेज दुर्गंध महसूस हुई। पास जाकर देखने पर दो शव पड़े मिले। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ दूरी पर एक बाइक और हेलमेट मिला। बाइक नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान प्रमोद साहू (34) निवासी लोहर, कालपी और पूनम (42) निवासी बबीना थाना कदौरा के रूप में हुई। प्रेम संबंध का मामला आया सामने प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रमोद हरियाणा के गुरुग्राम (मानेसर) में ओला कैब चलाता था। उसका पूनम से प्रेम संबंध हो गया था। जो उसके ससुराल पक्ष की रिश्तेदार बताई जा रही है। बताया गया कि पूनम अपने पति के साथ मानेसर में रह रही थी। जहां से प्रमोद उसे अपने साथ ले आया था। इस मामले में महिला के पति ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। घटनास्थल से पुलिस को सल्फास की डिब्बियां, चूहे मारने की दवा और पानी की बोतल मिली है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों ने जहर खाकर जान दी है। शवों की हालत को देखते हुए घटना करीब 8 दिन पुरानी मानी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान दो की मौत:गाजियाबाद के दो पड़ोसी गहरे पानी में डूबे, सोसाइटी में मातम
    Next Article
    बागपत के टटीरी में घर में घुसा सांप:दो भाइयों ने सूझबूझ से सुरक्षित पकड़ा, खेतों में छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment