Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही पर हमले का मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार:बहराइच में पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

    7 hours ago

    2

    0

    बहराइच जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र में एक सिपाही पर हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शनिवार देर रात कसमंडा गांव में हुई थी, जब पीआरवी टीम पारिवारिक विवाद में बंधक बनाए गए लोगों की सूचना पर पहुंची थी। हमले में एक सिपाही घायल हो गया था। पुलिस ने सोमवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, कैसरगंज थाना क्षेत्र की एक युवती का निकाह जरवल थाना क्षेत्र के कसमंडा निवासी इरशाद से हुआ था। शनिवार रात ससुराल पक्ष के लोगों ने युवती के साथ मारपीट की। युवती ने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी, जिसके बाद उसके भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर आरक्षी संस्कार राव दो अन्य सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे आरक्षी संस्कार राव घायल हो गए। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे। जरवल पुलिस ने सोमवार को इस मामले में सद्दाम, सरवर, मोमिन, इरशाद और मुनीम नामक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में टीन शेड लगाते समय हादसा:करंट लगने से विवाहिता की मौत, पति-देवर गंभीर रूप से घायल अस्पताल भर्ती
    Next Article
    मऊ में जल निकासी समस्या पर महिलाओं का प्रदर्शन:ग्रामीण 10 साल से नाली निर्माण की मांग कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment