Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में जल निकासी समस्या पर महिलाओं का प्रदर्शन:ग्रामीण 10 साल से नाली निर्माण की मांग कर रहे

    8 hours ago

    2

    0

    मऊ जनपद के विकासखंड फतेहपुर मंडाव के ग्राम मँहुई मातावारी की दर्जनों महिलाओं ने सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाएं गांव में पिछले 10 वर्षों से बनी जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर आक्रोशित थीं और उन्होंने तत्काल नाली व नाले के निर्माण की मांग की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि गांव में सड़क किनारे केवल एक संकरी नाली बनाई गई है, जिसका कोई निकास नहीं है। इसके अलावा, गांव के अधिकांश हिस्सों में आज तक नाली का निर्माण नहीं हो पाया है। इस कारण बरसात के दिनों में पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो जाता है, जिससे आवागमन बाधित होता है और गंदगी फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीण महिला सुमन देवी ने जानकारी दी कि पूरे गांव के लोग इस समस्या से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान जगजीवन से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उनके अनुसार, पिछले 10 वर्षों में कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद न तो नाली का निर्माण कराया गया और न ही पानी निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था की गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान हर बार जल्द काम शुरू कराने की बात कहते हैं, लेकिन धरातल पर आज तक कोई कार्य नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी उठानी पड़ती है। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या बताना चाहती थीं, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव का सर्वे कराकर तत्काल नाली निर्माण और उसके उचित निकास की व्यवस्था कराई जाए, ताकि बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से ग्रामीणों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही पर हमले का मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार:बहराइच में पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
    Next Article
    शाहजहांपुर में दबिश देने गई पुलिस पर हमला:दरोगा-सिपाही घायल, वर्दी फाड़ी, जानलेवा हमले की FIR दर्ज, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment