Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद आदित्य यादव का केंद्रीय राज्यमंत्री पर पलटवार:बोले- बदायूं की नाकामियों का श्रेय कौन लेगा? इंटरसिटी ट्रेन जनता के संघर्ष की जीत है

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं से दिल्ली सीधी रेलसेवा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आदित्य यादव ने इस सेवा को बदायूं की जनता के संघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा पर सीधा निशाना साधा है। दरअसल, सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता सहित भाजपा नेताओं के साथ ट्रेन का उद्घाटन किया था। बदायूं स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने भी बरेली तक सफर किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने सपा सांसद पर हमला बोलते हुए कहा था कि वे जनता को मुंह दिखाने के लायक नहीं हैं, इसलिए उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसके जवाब में, सपा सांसद आदित्य यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, "बाबा साहब ने कहा था, 'अधिकार छीने जाते हैं, भीख में नहीं मिलते।' बदायूं की इंटरसिटी ट्रेन जनता के संघर्ष की जीत है, किसी मंत्री की खैरात नहीं!" आदित्य यादव ने केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा पर जनता के काम का 'क्रेडिट' लूटने का आरोप लगाते हुए पूछा कि बदायूं की नाकामियों का 'श्रेय' कौन लेगा? उन्होंने इन नाकामियों में मेडिकल कॉलेज की बदहाली, एचपीसीएल (HPCL) और मेंथा प्लांट में हुई हत्याएं, और जिले की चरमराई कानून-व्यवस्था को गिनाया। सांसद ने आगे कहा कि 10 साल की सरकार और 6 साल की सांसदी के बाद भी झोली खाली है, इसलिए दूसरों के काम पर अपनी मुहर लगाई जा रही है। उन्होंने मंत्री को चुनौती देते हुए कहा, "अगर लोकप्रियता का इतना ही गुमान है, तो चुनावी मैदान में उतरिए - बदायूं की मिट्टी और बाबा साहब के दिए वोट की चोट आपका भ्रम एक दिन में साफ कर देगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    135वीं अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई:जिले भर में भव्य शोभायात्राएं निकाली, कई कार्यक्रम आयोजित हुए
    Next Article
    डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकली शोभायात्रा:नगर 'जय भीम' के नारों से गूंजा, भारी जनसैलाब उमड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment