Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता अनिल चरौरा ने निकाली जल यात्रा:बुलंदशहर से गंगाजल लाकर मिहिर भोज प्रतिमा का जलाभिषेक

    4 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के प्रभारी चौधरी अनिल चरौरा ने रविवार को समर्थकों के साथ जल यात्रा निकाली। यह यात्रा गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लाने हेतु आयोजित की गई थी। यह गंगाजल अनूपशहर स्थित गंगा तट से लाया गया। दादरी में इस जल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को सौंपा गया, जिसके बाद सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया। गंगाजल लाए जाने पर अखिलेश यादव ने अनिल चरौरा और उनके साथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पहले, चौधरी अनिल चरौरा ने समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ रुक्मणी बल्लभ तीर्थ क्षेत्र (छोटी काशी) से जल यात्रा की शुरुआत की थी। इस यात्रा में नगर अध्यक्ष मोहसिन गाजी, सरफराज अंसारी, राशिद गाजी और जयंती प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान अन्य समाजवादी साथी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अब मच्छरों की खैर नहीं:165 हेल्थ ऑफिसर्स को ट्रेनिंग, उर्सला-हैलट समेत सभी अस्पतालों में अलर्ट, घर-घर दस्तक देगी टीम
    Next Article
    सियाराम किला में पंचदिवसीय श्रीराम कथा का समापन:स्वामी प्रभंजनानंद शरण बोले- सुख की चाह के अनुरूप आचरण भी करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment