Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा कार्यालय में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई:नेताओं ने उनके जीवन और आदर्शों पर विचार व्यक्त किए

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बांस स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में महान सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम मा. मुलायम सिंह यादव सभागार में आयोजित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि जिला महासचिव मंजूर हसन ने इसका संचालन किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके जीवन और आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन शौर्य, पराक्रम और परिवर्तन का अद्भुत उदाहरण है। मौर्य वंश के शासकों में उनका स्थान अद्वितीय है। उन्होंने बताया कि कलिंग युद्ध के बाद सम्राट अशोक के जीवन में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने हिंसा का त्याग कर अहिंसा का मार्ग अपनाया और बौद्ध धर्म के अनुयायी बन गए। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर दिया। व्यास यादव ने आगे कहा कि आज के समय में समाज को सम्राट अशोक के विचारों और आदर्शों की सबसे अधिक आवश्यकता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर एक मजबूत, शांतिपूर्ण और समरस समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर हाफिज शहादत हुसैन, हृदयनारायण जायसवाल, राजवंशी राजभर, डॉ. रामनाथ चौहान, अवधेश चौधरी, प्रज्ञानन्द चौधरी, रामबली यादव, आफताब आलम, सुनील यादव, जयराम राजभर, रामबहादुर यादव, संतोष यादव, वंदना कुशवाहा, फकरुद्दीन खां, ओमप्रकाश यादव, नसीम लारी, सीमा मौर्य, अनिता भारती, रामप्रित यादव, पंकज वर्मा, रणवीर यादव, मनोज यादव, गिरीश जायसवाल, पवन यादव, बाबूराम गोंड, शहदेव प्रसाद, वीर बहादुर सिंह सैथवार, अमरेंद्र यादव, सूरज यादव, मनीष सिंह, अर्जुन यादव, दीना चौधरी, राकेश राय, शिराज अहमद, राजनाथ यादव, रमनारायण यादव, गजेंद्र भारती, विदेशी भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सम्राट अशोक के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खदरा में सेल्समैन को चाकू मारकर 10 लाख लूटे:घात लगाकर बैठे थे 4 बदमाश, गली में पहुंचते ही घेरकर रुपयों भरा बैग छीना
    Next Article
    कौशाम्बी में जमीनी विवाद, दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला:बुलडोजर से कुचलने की धमकी, मारपीट का वीडियो सामने आने पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment