Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खदरा में सेल्समैन को चाकू मारकर 10 लाख लूटे:घात लगाकर बैठे थे 4 बदमाश, गली में पहुंचते ही घेरकर रुपयों भरा बैग छीना

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के खदरा स्थित तरन्नुम मार्केट गली में देर रात एक सेल्समैन पर हमला कर उसे लूट लिया गया। बदमाशों ने चाकू से हमला कर 10 लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना बुधवार रात करीब 11:28 बजे की है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मदेयगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सराय प्रेमराज काकोरी का हर्ष जायसवाल शराब दुकानों से रोजाना कलेक्शन लेकर मालिक मनीष जायसवाल के घर पहुंचाता है। घात लगाकर बैठे बदमाशों ने लूटा बुधवार देर रात भी वह स्प्लेंडर बाइक से कलेक्शन लेकर जा रहा था। जैसे ही वह तरन्नुम मार्केट गली पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने हर्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी कलेक्शन से भरा बैग लूटकर मोटरसाइकिलों से फरार हो गए। घायल को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि इस मामले में मदेयगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नैमिषारण्य में दुर्गा अष्टमी पर उमड़ी भक्तों की भीड़:मां ललिता देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, हवन पूजन कर मांगी मनोकामना
    Next Article
    सपा कार्यालय में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई:नेताओं ने उनके जीवन और आदर्शों पर विचार व्यक्त किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment