Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशाम्बी में जमीनी विवाद, दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला:बुलडोजर से कुचलने की धमकी, मारपीट का वीडियो सामने आने पर कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    कौशाम्बी जिले में एक जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां दबंगों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला किया और उसे बुलडोजर से कुचलने की धमकी दी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना चरवा थाना क्षेत्र के चरवा कस्बे की है। अनिल कुमार केसरवानी पुत्र नंदलाल केसरवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी भूमिधर जमीन (रक्बा संख्या 933) पर मौजूद थे, जहां उनके पेड़ लगे हैं और बाउंड्री भी बनी हुई है। इसी दौरान गांव के सतीश वर्मा, कुलदीप वर्मा और सुनील वर्मा मौके पर पहुंचे और जबरन जमीन कब्जाने की कोशिश की। अनिल केसरवानी के विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने खुलेआम धमकी दी, "भाग जाओ, नहीं तो बुलडोजर चढ़ाकर यहीं दफन कर देंगे।" इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पीड़ित ने चरवा थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं दिखती। इस बीच, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायती पत्र और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा कार्यालय में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई:नेताओं ने उनके जीवन और आदर्शों पर विचार व्यक्त किए
    Next Article
    जेवर एयरपोर्ट कार्यक्रम को लेकर बॉर्डर क्षेत्रों में बढ़ी चौकसी:प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारी, एसएसपी ने किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment