Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई भगवान परशुराम जयंती:अक्षय तृतीया पर राम जानकी मंदिर में हुआ आयोजन, न्याय-सत्य पर जोर

    4 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई। यह आयोजन राम जानकी मंदिर के प्रांगण में किया गया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने इस अवसर पर कहा कि अक्षय तृतीया को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह दिन ज्ञान, साहस और अन्याय के अंत का प्रतीक है। भगवान परशुराम को चिरंजीवी (अमर) माना जाता है, जिन्होंने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की थी। उन्होंने अन्याय, अधर्म और अनीति को चुनौती देकर सत्य की स्थापना की। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने भगवान परशुराम को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि उनका जीवन हमें अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने और समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने की, जिन्होंने भगवान परशुराम को पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर नगर सचिव मनीष केडिया, सुरेश पटेल, राजू पासवान, हीरा सोनकर, मनोज भारती, जुनैद अंसारी, अरविंद और विनोद श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में अवैध मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार गिरी:25% निर्माण और मलबा हटाने का काम अधूरा, मुबारकपुर बंद गांव का मामला
    Next Article
    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: जौनपुर में भव्य आयोजन:मंदिर पर आक्रमण के 1000, पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment