Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में अवैध मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार गिरी:25% निर्माण और मलबा हटाने का काम अधूरा, मुबारकपुर बंद गांव का मामला

    4 hours ago

    2

    0

    संभल में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार और भवन के 75% हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया है। दो दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने शेष 25% निर्माण को नहीं हटाया है और न ही मलबा साफ कराया है। यह घटना संभल जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव की है। 28 मार्च को भूमि की पैमाइश के बाद मुस्लिम समुदाय ने 31 मार्च से मदरसा गौसुल और पांच दुकानों को तोड़ना शुरू किया था। मस्जिद कमेटी और ग्राम प्रधानपति हाजी मुनव्वर की मांग पर, तहसील प्रशासन ने बीते शुक्रवार को कार्रवाई की। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की मौजूदगी में तीन बुलडोजर और दो हाइड्रा मशीनों का उपयोग कर मस्जिद सहित सभी अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद, मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार को दो हाइड्रा मशीनों ने मात्र 5 सेकंड में गिरा दिया। जानकारी के अनुसार, खेल के मैदान और खाद के गड्ढे की लगभग 700 वर्गमीटर भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के बीच स्थित इस भूमि पर 30 साल पहले गौसुल मदरसा बनाया गया था। इसके बाद, पांच साल पहले मस्जिद और पांच दुकानों का भी निर्माण कर लिया गया था। लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गाटा संख्या 630 खेल का मैदान है, जिसके 0.126 एयर (लगभग 150 वर्गमीटर) हिस्से पर मदरसा और मस्जिद का निर्माण किया गया था। इसी तरह, खाद के गड्ढे की गाटा संख्या 623 में 540 वर्गमीटर भूमि पर मदरसा, मस्जिद और पांच दुकानें बनी हुई थीं। लेखपाल ने यह भी बताया कि गाटा संख्या 623 में एक मकान की बैठक और एक रास्ता भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, ढाई बीघा भूमि पर प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल बने हुए हैं, जो खेल के मैदान के नाम पर दर्ज है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम समाज की भूमि का सीमांकन कर उसे कब्जा मुक्त कराने के संबंध में कार्रवाई की। इसके लिए राजस्व निरीक्षक गुमसानी चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में हल्का लेखपाल सुरेंद्र सिंह, पीयूष शर्मा, अमित प्रथम, अनुराग शर्मा और सुभाष चंद्र की एक टीम गठित की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुष्कर्म मामले में महंत सत्यप्रकाश दास और भाई गिरफ्तार:चित्रकूट में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल
    Next Article
    सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई भगवान परशुराम जयंती:अक्षय तृतीया पर राम जानकी मंदिर में हुआ आयोजन, न्याय-सत्य पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment