Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा की विचारधारा को हर बूथ तक पहुंचाया जाएगा:सपा प्रदेश सचिव राशिद राईन का बिजनौर में स्वागत, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

    19 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव राशिद राईन का शनिवार को बिजनौर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हनी फैसल, पूर्व मंत्री एवं नगीना विधायक मनोज पारस, पूर्व जिला अध्यक्ष शेख ज़ाकिर हुसैन और शमशाद अंसारी सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। राशिद राईन अपने चांदपुर रोड स्थित कैंप कार्यालय से कार्यकर्ताओं के एक विशाल काफिले के साथ जिला कार्यालय पहुंचे। पूरे रास्ते कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारेबाजी करते रहे। इस दौरान उन्होंने नुमाइश ग्राउंड चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव राशिद राईन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने खुद को सपा का सच्चा सिपाही बताते हुए जमीन से जुड़कर काम करने और पार्टी के हर कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। राईन ने आगे कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से जोर-शोर से शुरू कर दी जाएंगी। सपा की विचारधारा को हर बूथ और हर गांव तक पहुंचाया जाएगा, तथा जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाया जाएगा। उन्होंने विकास, रोजगार, किसान और युवा के मुद्दों पर पार्टी के मजबूती से लड़ने की बात कही और कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने का भी आह्वान किया। जिला अध्यक्ष हनी फैसल ने राशिद राईन का स्वागत करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने एक युवा, ऊर्जावान और समर्पित नेता को प्रदेश सचिव बनाकर बिजनौर जिले को नई ताकत दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राशिद राईन के नेतृत्व में पार्टी और अधिक संगठित व मजबूत होगी, जिससे 2027 में सपा की जीत सुनिश्चित होगी। फैसल ने यह भी कहा कि बिजनौर में सपा का संगठन पहले से मजबूत है और अब इसे और विस्तार देना है। इस दौरान राशिद राईन के साथ शारिक सुल्तान, मोहम्मद शनावर सिद्दीकी, खालिद सिद्दीकी, पंकज अग्रवाल, जयप्रकाश चंदेल, माजिद हुसैन, वसीक कुरैशी और सभासद आदिल एडवोकेट सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईएमए के मंच से उठी अंगदान सरल करने की मांग:सतीश महाना ने दिया आश्वासन, रिफ्रेशर कोर्स में आधुनिक इलाज पर हुआ मंथन
    Next Article
    हरदोई में युवक ने सुसाइड किया:नवंबर में होनी थी शादी, हिमाचल प्रदेश की टेक्सटाइल कंपनी में करता था काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment