Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओलेमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित चार पर मुकदमा:हज पर भेजने के नाम पर सहारनपुर के जज से 23.99 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के रहने वाले राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल के अध्यक्ष आमिर रशादी और उनके दो बेटों सहित चार आरोपियों के विरुद्ध सहारनपुर में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में सहारनपुर के विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट मोहम्मद अहमद खान ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में न्यायाधीश ने आरोप लगाया कि अलफहद टूरिज्म कंपनी इसके डायरेक्टर आमिर रशादी, ओसामा रशादी, एजाज अहमद, फहद रशादी द्वारा हज यात्रा करने के नाम पर 23 लाख 99 हजार की धनराशि ऑनलाइन प्राप्त कर ली गई। इसके साथ ही निर्धारित यात्रा की व्यवस्था नहीं की गई। तथा संपर्क करने पर आरोपियों द्वारा टालमटोल किया जाने लगा। इसके साथ ही आरोपियों के पास टूरिज्म कंपनी का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। अपने साथ ठगी का एहसास होने पर न्यायाधीश द्वारा सहारनपुर के साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके संबंध में पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई। आमिर रशादी राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जिस तरह से आमिर रशादी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगे हैं। निश्चित रूप से काफी गंभीर हैं। SSP सहारनपुर ने लिया घटना का संज्ञान इस पूरी घटना का संज्ञान सहारनपुर के SSP ने लेते हुए मामले के खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद साइबर क्राइम टीम ने इस घटना में शामिल दो आरोपियों ओसामा रशादी और एजाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में सहारनपुर के एसएसपी अभिनंदन का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 41 केंद्रों पर हो रही NEET परीक्षा:एंट्री से पहले खुलवाए गए जूड़ा और हेयर बैंड
    Next Article
    बस के ड्राइवर की संदिग्ध मौत:कानपुर में रोडवेज की बस चलाते थे, ड्यूटी पर डिपो गए वहीं हालत बिगड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment