Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा की सिख न्याय यात्रा, भुल्लर ने सरकार पर साधा:केंद्र व प्रदेश सरकार को किसानों, महंगाई के मुद्दे पर घेरा

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चल रही सिख सामाजिक न्याय यात्रा के तहत पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर शनिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने रविवार को सपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में भुल्लर ने सिख समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों, महंगाई और सामाजिक सौहार्द जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि समाजवादी पार्टी सिख समाज को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) ढांचे में उचित भागीदारी दिलाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सिख समाज ने देश की आजादी से लेकर हरित क्रांति तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन राजनीति में उनकी भागीदारी सीमित रही है। अब सिख समाज राजनीतिक बदलाव की आवश्यकता महसूस कर रहा है। भुल्लर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में लोगों को केवल गुमराह किया गया है और समाज में विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि सैकड़ों किसानों की शहादत के बावजूद सरकार ने देर से कदम उठाए और अब भी किसानों के मुद्दों पर ठोस काम नहीं हो रहा है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों को खाद और डीजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि बाजार में नकली पेस्टिसाइड खुलेआम बिक रहे हैं। महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही कीमतें बढ़ाई जा रही हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। गौशालाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए भुल्लर ने कहा कि वहां पशुओं की हालत बेहद खराब है और उनके रखरखाव के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने सरकार से गौशालाओं के लिए बजट बढ़ाने और निगरानी के लिए कमेटियां गठित करने की मांग की। सिख समाज को एकजुट करने के सवाल पर भुल्लर ने कहा कि 1984 के बाद से ही सिख समाज का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने भाजपा को भी उस दौर की घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी लगातार सिख समाज के बीच जाकर संवाद कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए 5 विवाद:बलरामपुर में पति-पत्नी के बीच मतभेद खत्म, रिश्तों में लौटीं खुशियां
    Next Article
    गाजियाबाद में फायर सेफ्टी कार्यशालाएं आयोजित:निवासियों को आग बुझाने के तरीके और उपकरणों की जानकारी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment