Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा का कौन सांसद बगावत करेगा- राजभर ने बताया:बागी बलिया के ब्राह्मण की तरफ इशारा, कहा- अखिलेश जी, पार्टी बचाओ

    21 hours ago

    1

    0

    यूपी में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा में टूट होने का दावा किया है। उन्होंने गुरुवार सुबह 7 बजे X पर पोस्ट में ये भी इशारा किया है कि सपा से कौन बगावत करेगा। 24 घंटे में राजभर तीन बार सपा में टूट का दावा कर चुके हैं। राजभर ने लिखा- सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का एक लाल करेगा। और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे ‘बागी बलिया’ का लाल आहत है। राजभर ने आगे लिखा- योजना पहले से थी, लेकिन कल कि घटना ने आग में घी का काम किया। सपा में टूट होकर रहेगी। जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने में जुट गया है, उससे बेहतर है कि अखिलेश बाबू अब ट्विटर, एसी और पीसी (प्रेस कॉफ्रेंस) वाली नेतागिरी छोड़कर सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे। राजभर के दावे को लेकर जब भास्कर से सपा नेताओं से बात की तो पता चला कि सोमवार को लखनऊ में सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ मीटिंग की थी। इसके बाद अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान मऊ सांसद राजीव राय, बलिया सांसद सनातन पांडेय और सुल्तानपुर सांसद राम भुआल निषाद मौजूद थे। बता दें, अभी बलिया से सपा के सांसद सनातन पांडेय हैं। राजनीनिक जानकार बताते हैं कि राजभर ने जो इशारा किया है, वह सनातन पांडेय की तरफ लग रहा है। राजभर के बयान पर सनातन पांडेय ने कहा- मुझे ये सभी बातें हंसी वाली लगती हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई मेरे बारे में ऐसी बातें कहेगा। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसका क्या जवाब दूं। अब तक सपा ने मुझे MLA और MP बनने का मौका दिया, लेकिन अब OP राजभर ने मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर कर दिया। राजभर ने कल दो बार टूट होने का दावा किया, अखिलेश ने किया पलटवार सोमवार को राजभर ने सपा में टूट का 2 बार दावा किया। सबसे पहले सुबह राजभर ने ANI से कहा था- महाराष्ट्र के बाद अब यूपी का नंबर है। सपा नेता रामगोपाल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी दे दी है। उनसे कह दिया है कि इतने लोगों के नाम हैं, इन्हें बुलाकर अपने पास ले लीजिए। इसके बाद अखिलेश यादव ने राजभर के बयान पर पलटवार किया। लिखा- भविष्यवाणी करने वाले अपनी पार्टी की भविष्यवाणी करें कि उन्हें भाजपा 75 सीट दे रही है, 50 या फिर सिर्फ आश्वासन। इन्होंने भाजपा के गठबंधन से 30 सीटें मिलने की अफवाह फैलाकर जो पैसा एडवांस लिया है, उसे लोग ढूंढ रहे हैं। फिर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए X पर लिखा- अखिलेश गोलू टाइप इंसान हैं। चाचा ने निपटाने की सुपारी ली है। आपकी (अखिलेश) लंका में आग लगने वाली है। बचा सकते हैं तो बचा लीजिए अपनी पार्टी को। केशव मौर्य बोले- सपा के 25 से 26 सांसद टूट सकते हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सोमवार को कानपुर में दावा किया था- आने वाले समय में पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। सपा के 25 से 26 सांसद पार्टी छोड़ने की स्थिति में हैं, लेकिन भाजपा तोड़फोड़ की राजनीति नहीं कर रही है। सियासी वार-पलटवार से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां पर 7 साल के बेटे की हत्या का शक:मेरठ में बॉयफ्रेंड से दोस्ती कराई थी, CCTV सामने आया; दुबई से आज पहुंचेंगे पिता
    Next Article
    चच्चू की पर्चीबाजी अखिलेश के लिए बवाल:नए MLC ने रवि किशन को बनाया प्रधानमंत्री, पाठकजी ने झुंड को खदेड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment