Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीआईसी स्कूल के सामने पानी की किल्लत:रायबरेली में नगर पालिका के खिलाफ मोहल्लेवासियों का धरना प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली में भीषण गर्मी के बीच पीने के पानी की किल्लत से परेशान स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के सामने मोहल्लेवासियों ने धरना दिया। उनका कहना है कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। धरने का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी आशीष पाठक ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में पानी का संकट गंभीर है और आम जनता को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। पाठक ने बताया कि यह इलाका जिला अस्पताल, दीवानी कचहरी, महिला चिकित्सालय और कलेक्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों के पास स्थित है। इसके बावजूद, यहां लगा एकमात्र सार्वजनिक नल कई महीनों से खराब पड़ा है। नगर पालिका के अधिकारी इसे ठीक कराने की मांग पर टालमटोल करते रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कुछ समय पहले जब उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) से मुलाकात की थी, तो उन्हें पानी की टंकी लगाने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, यह आश्वासन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। आशीष पाठक ने हाल ही में संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) से बात की थी, जिन्होंने बताया कि यहां 7 से 8 लाख रुपये की लागत से एक पानी की टंकी लगाई जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि इतनी महंगी टंकी लगने में महीनों का समय क्यों लग रहा है और यह अभी तक क्यों नहीं लग पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन 20 से 25 हजार राहगीर और आम जनता गुजरती है। भीषण गर्मी में उन्हें पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर पालिका ने जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया, तो उनका यह धरना एक उग्र आंदोलन में बदल जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में केबल से करंट लगने से गोवंश की मौत:स्ट्रीट लाइट के लिए जमीन में डाली गई थी, गौ रक्षकों ने किया हंगामा
    Next Article
    DDU ने uniRank 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल की:UP की स्टेट यूनिवर्सिटीज में 7वां और देशभर में 183वीं रैंक मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment