Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में युवक कलेक्ट्रेट में पेट्रोल लेकर पहुंचा:जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में एक युवक कलेक्ट्रेट परिसर में पेट्रोल लेकर पहुंच गया, जिससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुराने मामले में कार्रवाई न होने से नाराज युवक ने यह कदम उठाया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते युवक से पेट्रोल अपने कब्जे में ले लिया और एक बड़ी घटना टल गई। यह घटना सोनभद्र के लोढ़ी स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। युवक की पहचान रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के भरूहा गांव निवासी नरेंद्र तिवारी के रूप में हुई है। वह एक बैग में पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था। नरेंद्र तिवारी का आरोप है कि वह चारागाह की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से शिकायत कर रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर स्थानीय लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। युवक ने पूछताछ के दौरान बताया, मैं कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मेरे पिता भी इसी मामले में परेशान रहे। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मैं बड़ा कदम उठाने को मजबूर हो जाऊंगा। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चंद्र को मौके पर भेजा। रमेश चंद्र ने बताया कि युवक ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की है। उसका प्रार्थना पत्र ले लिया गया है और संबंधित अधिकारियों को जांच तथा उचित कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने युवक की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 दिन से लापता महिला का सड़क किनारे मिली महिला:हाथ-मुंह बांधकर फेंका, पेट्रोल डालने का आरोप; राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना
    Next Article
    देवरिया में तेज आंधी के बाद एक घंटे बारिश:निचले इलाकों में जलभराव, सड़कों पर पानी भरने से लोग रहे परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment