Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में 'रन फॉर वूमेन इम्पावरमेंट' का आयोजन:महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु दिया गया संदेश

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन चुर्क मेंशनिवार को "मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)" के तहत "रन फॉर वूमेन इम्पावरमेंट" का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना था। मिशन शक्ति 5.0 के नोडल अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन हुआ। उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा, सम्मान तथा अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रभारी महिला थाना रॉबर्ट्सगंज सविता सरोज सहित जनपद के विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों की महिला पुलिसकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण से संबंधित जागरूकता संदेश प्रसारित किए, जिससे आम जनता में सकारात्मक चेतना का संचार हुआ। "रन फॉर वूमेन इम्पावरमेंट" के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं और उनकी सुरक्षा, सम्मान तथा अधिकारों की रक्षा करना सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। इसका लक्ष्य समाज में सुरक्षा, विश्वास और सहयोग के वातावरण को और अधिक मजबूत करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डंपिंग यार्डों से कूड़ा उठान में देरी:पार्षद बोले- हफ्ते में 2 दिन नहीं मिल रहा डीजल, LSA ने लिखा- इमरजेंसी में ईंधन दिलाएं
    Next Article
    बुजुर्ग को रेबीज, तीन माह पहले कुत्ते ने काटा:फर्रुखाबाद में वैक्सीन की सभी डोज लगवाने के बाद भी हालत बिगड़ी, हायर सेंटर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment