Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में भाजपा नेता के घर चोरी:नकदी-सामान पार, पटना में शादी से लौटने पर टूटे मिले 6 दरवाजों के ताले

    2 hours ago

    1

    0

    दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर भाजपा के निवर्तमान जिला मंत्री और अधिवक्ता दिलीप कुमार पांडेय के घर गुरुवार सुबह चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर के कई दरवाजों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चुरा लिया। परिवार के शादी समारोह से लौटने पर घटना का पता चला। दिलीप कुमार पांडेय और उनके चाचा कुलभूषण पांडेय ने बताया कि वे 16 अप्रैल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने पटना गए थे। गुरुवार भोर में ट्रेन लिंक एक्सप्रेस से वापस लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खोला। अंदर छह दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और अलमारियां भी खुली मिलीं। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। 2 तस्वीरें देखिए- शादी समारोह से लौटने पर हुआ खुलासा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह और उप निरीक्षक श्याम जी यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे ताले, बिखरे सामान और अलमारी की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने बताया कि घर की महिलाएं अभी भी शादी समारोह में हैं। उनके लौटने के बाद ही चोरी हुए सामान और नकदी का सही आकलन हो पाएगा। फिलहाल, चोरों द्वारा चुराई गई रकम और अन्य सामान की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस की लापरवाही से लोग नाराज दुद्धी कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में चिंता और आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस पूर्व में हुई कई बड़ी चोरियों का अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। एक मामले में केवल 40 हजार रुपये और कुछ चांदी के गहनों की बरामदगी कर कोरम पूरा कर दी गई थी। भाजपा नेता के घर हुई इस चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जब नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। दुद्धी में बढ़ती चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई हैं। वहीं वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित भाजपा नेता दिलीप पांडेय के घर के अंदर कई दरवाजो के ताले टूटे हुए थे। बताया गया कि नगद में करीब 10 हजार और कुछ सामान चोरी हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। चोर जल्द पकड़ लिया जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में स्कूल वैन-कार टक्कर, बच्चे सुरक्षित:अमेठी के रामगंज चौराहे पर हुआ हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
    Next Article
    वाम दलों ने जन आंदोलनों के दमन पर चिंता जताई:प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया, राज्यपाल को ज्ञापन भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment