Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में 70 लाख GST चोरी करने वाला गिरफ्तार:फर्जी फर्म बनाकर करता था संचालित, दस्तावेजों से भरी फाइल और कार बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र पुलिस ने कर अपवंचन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लाख रुपए के फर्जी जीएसटी घोटाले का खुलासा किया है। मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नकदी, मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में दर्ज मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 70 लाख रुपए के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले का खुलासा किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के डाला बाजार निवासी आसिफ अली पुत्र रुस्तम अली के रूप में हुई है। आरोपी ने ‘M/S D.K. Associates’ नाम से फर्म का जीएसटी पंजीकरण कराया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग वित्तीय वर्षों में करीब 70 लाख रुपये का बोगस आईटीसी क्लेम किया। उसने अपने रिटर्न में आईटीसी रिवर्सल दिखाया, लेकिन खरीद-बिक्री से जुड़े कोई वैध दस्तावेज जैसे टैक्स इनवॉइस, बिल्टी या ई-वे बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बिना किसी वास्तविक व्यापार के फर्जी कागजी लेन-देन दिखाकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया, जो गबन की श्रेणी में आता है। एसआईटी टीम ने तकनीकी विश्लेषण और डेटा मॉनिटरिंग के आधार पर 2 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे आरोपी को डाला स्थित वैष्णो देवी मंदिर के सामने से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेजों से भरी एक फाइल, एक Maruti XL6 कार और 26,450 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया- फर्जी फर्मों के जरिए जीएसटी चोरी करने वाले कई लोगों की पहचान की गई है। रॉबर्ट्सगंज थाने में कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपी केवल कागजों पर लेन-देन दिखाकर आईटीसी का दुरुपयोग कर रहा था, जबकि कोई वास्तविक व्यापार नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद नगर सीट पर विधायक रितेश या कोई और:सपा से हाजी यूसुफ, जयवीर या लाखन पहली पसंद कौन, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    ​कानपुर-बुंदेलखंड में भाजपा का मेगा प्लान:स्थापना दिवस पर पखवाड़े भर चलेगा कार्यक्रमों का दौर; प्रकाश पाल ने सौंपी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment