Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में नाले का निर्माण कार्य:डीएम ने किया निरीक्षण, जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बन रहे नाले का जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का गहनता से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर सीएनडीएस को निर्देश दिए कि नाले का निर्माण कार्य आगामी बरसात से पहले हर हाल में पूरा किया जाए। इसका उद्देश्य वर्षा के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से आमजन को राहत दिलाना है। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराई जाए। इससे कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि गुणवत्ता में कमी या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्ध और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, तहसीलदार सदर अमित सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर सीएनडीएस रमेश चंद्र मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मंत्री ने किसानों के बकाया भुगतान पर धरना घोषित:8 मई को गांधी प्रतिमा पर सांकेतिक प्रदर्शन, कमिश्नर को सौंपेंगे ज्ञापन
    Next Article
    पात्रों तक पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ:पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सत्येन्द्र बारी ने मथुरा में दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment