Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र के आनंद राज सिंह बने नायब तहसीलदार:UPPCS 2024 में 22वीं रैंक पाकर बढ़ाया जिले का मान

    4 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा घोषित UPPCS 2024 के अंतिम परिणाम में सोनभद्र के घोरावल तहसील के केवली गांव निवासी आनंद राज सिंह ने 22वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार का पद प्राप्त किया है। यह उनकी दूसरी कोशिश थी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जनपद में खुशी का माहौल है और लोग इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं। आनंद राज सिंह ने लगभग चार वर्षों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन से यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा घोरावल क्षेत्र के संत कीनाराम विद्यालय से पूरी की। बचपन से ही मेधावी रहे आनंद ने पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यवहार और अनुशासन से शिक्षकों व सहपाठियों के बीच एक विशेष पहचान बनाई थी। उच्च शिक्षा के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयागराज का रुख किया। वहां रहकर उन्होंने लगातार चार वर्षों तक कड़ी मेहनत की, जिसका परिणाम अब सामने आया है। आनंद एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता आत्मानंद सिंह एक व्यवसायी हैं और माता मंजू सिंह गृहिणी हैं। परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया और उन्हें कभी संसाधनों की कमी महसूस नहीं होने दी। उनके जीवन में एक कठिन दौर तब आया जब उनके बड़े भाई अनुराग सिंह का एक दुर्घटना में निधन हो गया। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया था, लेकिन आनंद ने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहे। पढ़ाई के साथ-साथ आनंद की खेलकूद में भी गहरी रुचि रही है। वे स्कूल के विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते थे। इस सफलता के बावजूद आनंद का लक्ष्य अभी और बड़ा है। वे भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उनकी यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के प्रॉपर्टी डीलर से 16.62 करोड़ की ठगी:गोवा में दूसरे की जमीन दिखाकर फर्जी रजिस्ट्री कराई, कब्जा लेने पर सच्चाई सामने आई
    Next Article
    टेंपो की टक्कर से बाइक सवार 2सगे भाइयों की मौत:बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में रहमापुर गेट के पास हुआ हादसा, शाहजहांपुर से नोएडा ड्यूटी पर जा रहे थे दोनों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment