Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेना के जवान का शव मिला, पत्नी हिरासत में:कानपुर देहात में कमरा बंद था, बदबू आ रही थी; 30 लाख का फंड निकाला था

    12 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में मंगलवार को सेना के जवान का न्यूड शव खून से लथपथ मिला। घरवालों ने पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जवान महाराष्ट्र के अहमदनगर में तैनात था। करीब 15 दिन पहले वह छुट्टी पर घर आया था। उसने अपने जीपीएफ से 30 लाख रुपए निकाले थे। साथ ही एक प्लॉट भी बेचा था। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… सुभाष नगर में रहने वाला आनंद उर्फ सुवेंद्र सिंह चौहान (33) सेना में नौकरी करता था। सुवेंद्र मूलरूप से औरैया के मुरली पुरवा (लछिया) कंचौसी के रहने वाला था। फिलहाल पत्नी और दो बेटों के साथ झींझक के सुभाष नगर स्थित किराए के मकान में रह रहा था। सुवेंद्र 13 अप्रैल को छुट्टी पर घर आया था। भाई राजेंद्र प्रताप ने बताया- 2 महीने पहले सुवेंद्र ने 30 लाख रुपए अपने फंड से निकाले थे। उसने एक प्लॉट भी बेचा था। इन्हीं रुपए के लालच में 26-27 की रात भाई की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसकी पत्नी निधि का फोन आया कि सुवेंद्र पिछले दो दिन से कमरे से बाहर नहीं निकल रहे हैं। शायद कोई अनहोनी हो गई है। इस पर हम लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वहां भाई सुवेंद्र मृत पड़ा था। राजेंद्र का आरोप है कि उनके भाई को उसकी पत्नी निधि और साले ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। निधि को छोड़कर ससुराल के सभी लोग फरार हैं। शव नग्न अवस्था में मिला और आसपास खून भी पड़ा था। जिससे लगता है कि किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। सुवेंद्र की मौसी पुष्पा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को पत्नी निधि ने अपनी देवरानी को सूचना दी कि सुवेंद्र पिछले दो दिनों से कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। अंदर से बदबू भी आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से एक दवा की शीशी और शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का सही पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें... बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत, दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में मोदी बोले- महिलाओं को सपा-कांग्रेस ने धोखा दिया:परिवारवाद में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हैं; आपको आरक्षण दिलाकर रहूंगा
    Next Article
    'महिलाओं को 33% आरक्षण नहीं दिया तो 50% लेंगी':लखनऊ में बोले रामदेव- गुलामी शिक्षा से मिलेगी मुक्ति, बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment