Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ शिव भोला मंदिर में साप्ताहिक सुंदरकांड:भजन-चौपाइयों से गूंजा परिसर, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमती नगर स्थित शिव भोला मंदिर परिसर में मंगलवार को साप्ताहिक सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर भजन और चौपाइयों की गूंज से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में सुंदरकांड की चौपाइयों का पाठ विभिन्न रागों में किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान राम के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए पूरे भक्तिभाव से इस आयोजन में भाग लिया। सुंदरकांड पाठ हर मंगलवार को किया जाता है इस अवसर पर फुल्लू ढोलक, ओमप्रकाश, अमर मिश्रा, रामचंदर यादव, वंश वर्मा और ओम प्रकाश वर्मा सहित कई अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि यह साप्ताहिक सुंदरकांड पाठ हर मंगलवार को आयोजित किया जाता है। यह परंपरा पिछले लगभग 10 वर्षों से निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन नियमित रूप से होता है, जो लोगों में धार्मिक जुड़ाव और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में सहायक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में एमडी छात्रा की मौत की गुत्थी उलझी:, सुसाइड या कुछ और... मां बोली - 15 गोली से मौत कैसे हो सकती है
    Next Article
    इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ने तकनीकी व्याख्यान:इंडस्ट्री 4.0 पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment