Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ने तकनीकी व्याख्यान:इंडस्ट्री 4.0 पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

    1 hour ago

    1

    0

    इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के यू.पी. स्टेट सेंटर, लखनऊ की ओर से मंगलवार को एक तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंजीनियर्स भवन, रिवर बैंक कॉलोनी में हुआ। इसका मुख्य विषय ‘इंडस्ट्री 4.0: ट्रांसफॉर्मिंग द फ्यूचर ऑफ मैन्युफैक्चरिंग एंड टेक्नोलॉजी’ रहा। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने इंडस्ट्री 4.0 के विभिन्न पहलुओं पर सरल भाषा में जानकारी दी। डॉ. कुमार ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग आज उद्योगों को तेजी से बदल रहे हैं। नई तकनीकों के उपयोग से उत्पादन में सुधार डॉ. कुमार के अनुसार, नई तकनीकों के उपयोग से उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता और कार्य दक्षता में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बदलते समय में उद्योगों के सामने नई चुनौतियां भी आ रही हैं, जिनके समाधान के लिए नवाचार और कौशल विकास आवश्यक है। तकनीकी कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. वी.पी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे तकनीकी कार्यक्रम इंजीनियरों और छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। इनसे नई तकनीकों की जानकारी मिलती है और जागरूकता बढ़ती है।कार्यक्रम के संयोजक इं. विनोद सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मानद सचिव इं. एन.के. निषाद ने संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी संभाली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ शिव भोला मंदिर में साप्ताहिक सुंदरकांड:भजन-चौपाइयों से गूंजा परिसर, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
    Next Article
    किराए के विवाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान:लखनऊ में पत्नी ने मकान मालकिन पर लगाया बेइज्जती का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment