Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समोसा खा रहे युवकों पर हमला, चार पर केस:प्रतापगढ़ में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, पुलिस ने जांच शुरू की

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर समोसा खा रहे युवकों पर हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनपुरियान बेतीं गांव निवासी आरुष प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने दोस्तों सौरभ सिंह और राजन सिंह के साथ पुरनेमऊ चौराहे पर स्थित लक्ष्मी स्वीट हाउस पर समोसा खा रहे थे। इसी दौरान पुरनेमऊ गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। आरुष प्रताप सिंह के अनुसार, जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष किसी तरह वहां से बचकर निकला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीड़ित आरुष प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अभय सिंह, रुद्र सिंह, विराज सिंह और गोपी सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में धार्मिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का मामला:बिनावर पुलिस ने FIR की जगह शांतिभंग में की कार्रवाई
    Next Article
    मेरठ में AC कंप्रेसर फटने से घर में लगी आग:परिवार ने भागकर बचाई जान, लाखों का सामान जलकर राख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment