Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में AC कंप्रेसर फटने से घर में लगी आग:परिवार ने भागकर बचाई जान, लाखों का सामान जलकर राख

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात AC का कंप्रेसर फटने से एक मकान में भीषण आग लग गई। धमाके के बाद आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। हालांकि परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कंप्रेसर फटते ही मची अफरा-तफरी घटना किठौर के कुरेशियां मस्जिद के पास रहने वाले सरताज कुरेशी उर्फ मामा के घर की है। शनिवार देर रात अचानक घर में लगे AC के कंप्रेसर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार ने भागकर बचाई जान धमाके और आग की लपटें देखकर परिवार के लोगों ने तुरंत घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने समरसेबल पंप चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। लाखों का सामान जलकर राख इस हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समोसा खा रहे युवकों पर हमला, चार पर केस:प्रतापगढ़ में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    भदोही में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला:7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग ने दिया निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment