Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समाज सेविका पूनम परिवार का सम्मान समारोह:शिक्षिका पद से सेवानिवृत्ति पर जायंट्स ग्रुप के दिग्गज जुटे

    4 hours ago

    1

    0

    औरैया के दिबियापुर में स्थानीय शिव गैलेक्सी सभागार में समाजसेवी पूनम परिवार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जायंट्स ग्रुप से लंबे समय से जुड़ी पूनम परिवार परिषदीय शिक्षिका के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, एनटीपीसी के सीएमओ डॉ. विजय नायक, केंद्रीय विद्यालय की प्रिंसिपल गीता, बूढ़ादाना के प्रधान मोहित, पूर्व चेयरमैन मुकेश भारती, रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ. अनिरुद्ध प्रताप सिंह भंवर जी, डॉ. श्याम गुप्ता, शिवानी, स्वाती, अशोक कुमार अपूर्व मोहनलाल गुप्ता आदि ने पूनम परिवार के सामाजिक योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें समाज में और अग्रणी भूमिका निभाने का अवसर मिला है। इस मौके पर जायंट्स वेलफेयर फेडरेशन इटावा के केंद्रीय कमेटी मेंबर डॉ. शिवराज सिंह यादव और स्पेशल कमेटी मेंबर उषा यादव भी मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त, ग्रुप के प्रेसिडेंट विपिन मित्तल, फेडरेशन कोऑर्डिनेटर हरि नारायण अग्रवाल, वित्त अधिकारी अपर्णा सिंह, उपाध्यक्ष मोहन बाबू आर और नितिन वर्मा सहित अन्य प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा:औरैया में सात साल पुराने मामले में फैसला, 25 हजार रुपये अर्थदंड
    Next Article
    मऊ कोषागार में 16 करोड़ से अधिक का बजट निस्तारित:नगर निकायों ने सर्वाधिक भुगतान कर 'जीरो पेंडेंसी' हासिल की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment