Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैमुअल पॉल एन ने जौनपुर डीएम का पदभार संभाला:बोले, शासन की योजनाएं लागू करना सर्वोच्च प्राथमिकता

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में नए डीएम सैमुअल पॉल एन ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने सुबह 11 बजे पदभार संभाला। कार्यभार संभालने से पूर्व, उन्होंने कोषागार कार्यालय में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी बताया कि शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट और वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन के 5 पुलिसकर्मियों की एक्सप्रेस-वे पर मौत:हरियाणा में ओवरटेक करने में स्कॉर्पियो टकराई; शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे
    Next Article
    रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में महिला:उन्नाव में बहन के घर जाने को निकली थी, कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment